Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर ने अपनी एजुकेशन को लेकर ऐश्वर्या राय से बोला था इतना बड़ा झूठ

Ranbir Kapoor Birthday बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज यानी 28 सितंबर को जन्मदिन है। आज रणबीर पूरे 40 साल के हो गए हैं। शादी के बाद आलियाभट्ट संग उनका ये पहला बर्थडे है जो कि बेहद ही खास है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2022 01:21 AM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2022 08:09 AM (IST)
Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर ने अपनी एजुकेशन को लेकर ऐश्वर्या राय से बोला था इतना बड़ा झूठ
Photo Credit : Ranbir Kapoor Midday Photos

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का यह बेहतरीन समय चल रहा है। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है, वो जल्द पिता बनने वाले हैं। इन खुशियों के बीच रणबीर आज यानी 28 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।

शादी के बाद आलिया भट्ट संग उनका ये पहला बर्थडे है, जो बेहद ही खास है। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था। एक चर्चित फिल्मी परिवार से संबंध रखने और घर में फिल्मी माहौल होने की वजह से वो भी बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। रणबीर कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही की है।

10वीं पास होने पर दादी ने की थी बड़ी पार्टी

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत से पढ़ाई में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं रही थी। पढ़ाई से खेलना पसंद था। एक्टर ने दक्षिण मुंबई के माहिम में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की थी। वहीं, जब उन्होंने 10वीं क्लास पास की थी तो रणबीर की दादी कृष्णा कपूर ने अपने घर पर बड़ी पार्टी रखी थी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की थी।

यह भी पढ़े : रणबीर कपूर के बर्थडे पर देर रात उनके घर लगा सेलेब्स का जमावड़ा, खास अंदाज में पहुंचे आकाश अंबानी

ऐश्वर्या राय से बोला था इतना बड़ा झूठ

10वीं क्लास में रणबीर 54.3 % नंबर लेकर आए थे। इसी खुशी में उनकी दादी ने जो पार्टी रखी थी, उसमें अन्य सितारों के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल हुई थीं। रणबीर ने पार्टी में ऐश्वर्या राय से झूठ बोलते हुए कहा था कि उन्हें 65 % मार्क्स मिले हैं। इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘द कपिल शर्मा शो‘ में किया था।

‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने बतौर एक्टर साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उससे पहले वह अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुके थे।

‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में अलग पहचान मिल गई थी। ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘रॉकस्टार’ और ‘बर्फी’ तक आते-आते रणबीर कपूर ने यह साबित कर दिया कि वह एक टैलेंटेड कलाकार हैं।

2010 में आयी प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में रणबीर ने अपने उम्दा अभिनय से सबको चौंका दिया था। फिलहाल, रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसने दुनिया भर में 400 करोड़ से भी ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में रणबीर पहली बार अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर और आलिया की शादी इसी साल हुई है।

यह भी पढ़े : Ranbir Kapoor B-day Special: आलिया भट्ट के साथ इस आलीशान घर में रहते हैं रणबीर कपूर, करोड़ों में है इसकी कीमत

chat bot
आपका साथी