डैडी बनकर लौटेंगे राम कपूर!

आखिरी बार एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नज़र आए राम कपूर एक बार फिर से छोटे पर्दे पर दिखेंगे। सुनने में आ रहा है कि वो 1989 में आई पूजा भट्ट की फिल्म 'डैडी' पर आधारित एक शो में अहम किरदार निभाने जा रहे हैं। इस

By Monika SharmaEdited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 08:47 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 09:02 AM (IST)
डैडी बनकर लौटेंगे राम कपूर!

मुंबई। आखिरी बार एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नज़र आए राम कपूर एक बार फिर से छोटे पर्दे पर दिखेंगे। सुनने में आ रहा है कि वो 1989 में आई पूजा भट्ट की फिल्म 'डैडी' पर आधारित एक शो में अहम किरदार निभाने जा रहे हैं। इस शो को 'उड़ान' के निर्माता प्रोड्यूस कर रहे हैं।

...तो इसलिए सलमान नहीं देखते अपना ये रियलिटी शो

खबरों की मानें तो राम इस शो में वही किरदार निभाएंगे जो फिल्म 'डैडी' में अनुपम खेर ने निभाया था। ये शो मार्च में ऑन एयर हो सकता है। खुद राम कपूर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'मैं इस शो को लेकर उत्साहित हूं। ये उनमें से सबसे बेहतरीन कहानी है, जो आजतक मैंने सुनी हैं।'

2 मार्च से शाहरुख पूछेंगे-सबसे शाणा कौन

'बड़े अच्छे लगते हैं' के बाद राम कपूर ने फिल्मों का रुख कर लिया था, लेकिन वो जल्द ही छोटे पर्दे के दर्शकों के बीच लौट रहे हैं।

शेफ विकास खन्ना ने बिग बी को दिया खास तोहफा

chat bot
आपका साथी