प्रियंका बोलीं, इसका मतलब ये नहीं कि रणवीर मेरे....

फिल्म ‘गुंडे’ और ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की जोड़ी खासी पसंद की गई। दोनों ही फिल्में हिट रहीं। दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब यह जोड़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आएगी। इसमें वे पति-पत्नी की भूमिका में

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2015 01:20 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2015 01:58 PM (IST)
प्रियंका बोलीं, इसका मतलब ये नहीं कि रणवीर मेरे....

मुंबई। फिल्म ‘गुंडे’ और ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की जोड़ी खासी पसंद की गई। दोनों ही फिल्में हिट रहीं। दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब यह जोड़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आएगी। इसमें वे पति-पत्नी की भूमिका में दिखेंगे।

'बजरंगी भाईजान' देखने के बाद रो पड़े आमिर खान

एकसाथ काम करने के बावजूद प्रियंका, रणवीर को अपना फेवरेट को-स्टार नहीं मानतीं। बकौल प्रियंका, ‘रणवीर के साथ लगातार दो हिट फिल्में देने का मतलब यह नहीं कि वे मेरे फेवरेट को-स्टार हैं। सही मायने में मेरा कोई फेवरेट को-स्टार नहीं हैं। फिल्में मेरे काम का हिस्सा हैं। मैं एक के बाद दूसरी फिल्म में व्यस्त हो जाती हूं।’

रणवीर सिंह के काम की तारीफ करते हुए प्रियंका कहती हैं, ‘रणवीर के साथ काम करने में बहुत सहज हूं। उनके साथ काम करना पसंद है। वो बेहतरीन अभिनेता हैं। सेट पर माहौल को खुशनुमा रखते हैं। काफी फनी हैं, हालांकि वह अपने काम को बेहद गंभीरता से लेते हैं। किरदार को आत्मसात करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। मुझे खुशी होती है जब लोग उनके काम की तारीफ करते हैं। मैं भी उनके अभिनय की कायल हूं!’

आजकल जबरदस्त प्रेशर में जी रही हैं सैफ अली खान!

chat bot
आपका साथी