भारत लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बस सिर्फ ये काम करने

प्रियंका, अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ मिल कर लगातार क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बना रही हैं और उनकी फिल्में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में सराही भी जा रही हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 01:29 PM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 01:29 PM (IST)
भारत लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बस सिर्फ ये काम करने
भारत लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बस सिर्फ ये काम करने

मुंबई। हॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म Isn't It Romantic? की शूटिंग ख़त्म करने के साथ प्रियंका चोपड़ा भारत लौट रही हैं। और इस बार उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म शुरू करना।

अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको और फिर हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के कारण लंबे समय से विदेश में रह रही प्रियंका जून में कुछ समय के लिए इंडिया आई थीं लेकिन इसके बाद हॉलीवुड की अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए चली गईं। प्रियंका ने ट्विटर पर भारत लौटने की सूचना दी है। ख़बर के मुताबिक प्रियंका, भारत (मुंबई) में दो हफ़्ते तक रहेंगी। इस दौरान वो ब्रांड एंडोर्समेंट के काम पूरे करेंगी लेकिन उनकी प्राथमिकता नई बॉलीवुड फिल्म होगी। बॉलीवुड में प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद प्रियंका ने कोई भी फिल्म नहीं की है। बताया जाता है कि प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गुस्ताख़ियां में काम करने के लिए सहमति दे दी है लेकिन उनके अपोज़िट मेल लीड रोल के लिए अभी किसी कलाकार की तलाश पूरी नहीं हुई है।

Off and away.. mumbai meri jaan. ❤️💋🙏🏼home seeet home

— PRIYANKA (@priyankachopra) August 16, 2017

बताया जा रहा है कि इसी महीने गुस्ताखियां के हीरो का ऐलान हो सकता है। जानी मानी साहित्यकार अमृता प्रीतम के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और इरफ़ान का नाम सामने आया था , लेकिन बताया जाता है कि बात नहीं बनी। वैसे प्रियंका के इस छोटे से इंडिया विज़िट में फिल्म की शूटिंग तो शुरू नहीं होगी क्योंकि भंसाली अभी पद्मावती का काम कर रहे हैं। गुस्ताखियां का प्री-प्रोडक्शन वर्क अगले साल मार्च तक ही पूरा हो पायेगा। पिछले दिनों प्रियंका ने एक बातचीत में कहा था कि वो भंसाली को कभी ना नहीं कह सकतीं। जब भी कोई ऐसा मौका आएगा वो जरूर काम करेंगी।

यह भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में जैमी के साथ डांस फ्लोर पर लगाए ठुमके, देखिए वीडियो

 

प्रियंका, अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ मिल कर लगातार क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बना रही हैं और उनकी फिल्में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में सराही भी जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी