एक बार फिर 'देसी गर्ल' बनी प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फैशन फेम प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर देसी गर्ल बनकर दर्शकों का दिल जीतने आई हैं। प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'गुंडे' में गांव की भोली भाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में उन्हें कोलकाता में अली अब्बास जफर की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान देसी अंदाज में देखा गया। वैसे देखा जाए बॉ

By Edited By: Publish:Fri, 22 Feb 2013 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2013 05:45 PM (IST)
एक बार फिर 'देसी गर्ल' बनी प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फैशन फेम प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर देसी गर्ल बनकर दर्शकों का दिल जीतने आई हैं। प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'गुंडे' में गांव की भोली भाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं।

हाल ही में उन्हें कोलकाता में अली अब्बास जफर की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान देसी अंदाज में देखा गया। वैसे देखा जाए बॉलीवुड में प्रियंका ने जितने अलग-अलग किरदार निभाए हैं, उतने शायद ही किसी अभिनेत्री ने निभाए होंगे। चाहे वह फैशन की मॉडल हो या फिर सात खून माफ में अपने पतियों को मौत के घाट उतारने वाली महिला। सभी किरदारों को उन्होंने बखूबी से निभाया।

अब उनका नया अवतार इस साल के अंत तक दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। 'गुंडे' में वह अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म में ये दोनों चोर-उचक्कों के मजेदार किरदार में हैं।

वैसे प्रियंका हमें पूरी उम्मीद है कि आपकी बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म भी दर्शकों को खासी पसंद आएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी