प्रियंका चोपड़ा ने की मुंबई की सड़को पर ड्राइव, हैरान लोगों ने उठाए सवाल

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म वाइट टाइगर की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंची है। यहां से प्रियंका ने अपनी ड्राइव करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 01:35 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 01:35 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने की मुंबई की सड़को पर ड्राइव, हैरान लोगों ने उठाए सवाल
प्रियंका चोपड़ा ने की मुंबई की सड़को पर ड्राइव, हैरान लोगों ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम के चलते भारत आई हुई हैं। स्काई इज़ पिंक एक्ट्रेस कभी अपने खाने की तस्वीर शेयर करती हैं तो कभी अपने डे आउट की। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो कार ड्राइव करती दिख रही हैं, इस तस्वीर को देखकर हर कोई उनकी ड्राइविंग स्किल्स पर सवाल खड़े कर रहा है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले महीने रिलीज़ हुई फिल्म द स्काई इज़ पिंक से 3 साल बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक किया है। इस फिल्म के बाद इन दिनों प्रिंयका चोपड़ा दिल्ली और मुंबई में अपनी अगली फिल्म वाइट टाइगर की शूटिंग में लगी हुई हैं। हाल ही में प्रिंयका मुंबई पहुंची हैं जहां वो मुंबई की सड़को में ड्राइव करती दिखी हैं। प्रिंयका ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ड्राइव करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस वीडियो के साथ वो लिखती हैं, ड्राइवर्स एड, स्टिक शिफ्ट लाइफ।

 

View this post on Instagram

Drivers ed.. #thewhitetiger #stickshiftlife 🤦🏽‍♀️😏🎥 it’s on.. 📸 @chanchal_dsouza

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Nov 22, 2019 at 12:56am PST

इस शेयर की गई तस्वीर में केवल प्रियंका का हल्की सी झलक देखने को मिल रही है क्योंकि तस्वीर पीछे से कैप्चर की गई है। प्रिंयका ने ब्राउन रंग की शर्ट या ड्रेस पहनी है साथ ही कलाई में घड़ी भी बांधी हुई है। गाड़ी के सामने लगे मिरर में गोगल्स लगाए हुए प्रियंका चोपड़ा की आंखें भी नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन के बर्थडे बैश में नहीं दिखीं सारा अली खान, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे समेत पार्टी में ऐसे दिखे सितारे

 

View this post on Instagram

“The wound is the place where the Light enters you.” – Rumi #setlife #musings

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Nov 10, 2019 at 1:08am PST

प्रियंका की ये तस्वीर सामने ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए हैं। दरअसल बात कुछ यूं है कि प्रिंयका शादी के बाद से ही विदेश में अपनी जिंदगी बिता रही थीं। विदेश में हर जगह कार के स्टेरिंग बाहिनी तरफ होता है जबकि भारत में दाहिनी तरफ। जब लोगों ने प्रिंयका को दाहिने तरफ बैठे देखा तो सभी का ये सवाल था कि वो कैसे बार बार जगह बदल कर ठीक तरह ड्राइव कर पाती हैं।

11 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फिल्म द स्काई इज़ पिंक में प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अक्तर, रोहित शराफ और जायरा वसीम के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्म वाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी