Saaho के लिए दीवानगी चरम पर, बैनर लगाते हुए करंट लगने से Prabhas के फ़ैन की मौत

प्रभास ने श्रद्धा कपूर के साथ साहो को उत्तर भारत के कई शहरों में प्रमोट किया है। वैसे बाहुबली सीरीज़ के बाद से प्रभास देशभर में पहचाने जाने लगे हैं। (Photo- Twitter)

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 07:36 PM (IST)
Saaho के लिए दीवानगी चरम पर, बैनर लगाते हुए करंट लगने से Prabhas के फ़ैन की मौत
Saaho के लिए दीवानगी चरम पर, बैनर लगाते हुए करंट लगने से Prabhas के फ़ैन की मौत

नई दिल्ली, जेएनएन। 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही प्रभास और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म साहो के लिए फ़ैंस की दीवानगी अपने चरम पर है। ख़ासकर आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत के दूसरे इलाक़ों में। प्रभास के फ़ैंस के बीच जश्न का माहौल है, मगर इस बीच एक दुखद ख़बर भी आ रही है। एक फैन की थिएटर पर बैनर लगाते हुए करंट से मौत हो गयी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हादसा तेलंगाना के महबूबनगर इलाके़ में हुआ। एक स्थानीय युवक जब एक थिएयर पर प्रभास का बैनर लगा रहा था तो बिजली के तार की चपेट में आ गया और बिल्डिंग से नीचे गिर गया। वहां मौजूद साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, मगर बताया गया कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी थी। हालांकि प्रभास को अभी इस घटना की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Saaho Movie Review- प्रभास की एंट्री पर बजी तालियां, एक्शन ने रोकी सांसें...

साहो को लेकर सोशल मीडया में भी ज़बर्दस्त माहौल बना हुआ है। Saaho Fever Everywhere और Saaho From Tomorrow दिनभर ट्विटर पर ट्रेंड रहे। फै़ंस ने साहो से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। 

Present at prasad imax #saahofevereverywhere #1dayforsaaho pic.twitter.com/SC9HBzou92 — DIEHARD FAN OF DARLING ❤❤ (@Saketinaveen830) August 29, 2019

Saaho craze in Odisha 🤗🤗#SaahoFeverEverywhere #SaahoMania pic.twitter.com/EPgjAcsM1K

— Prabhas Fan !!! (@Rahul_Prabhas_) August 28, 2019

Banners in Sudarshan theater 😍😍

Hyderabad

Three days before rls #SaahoFeverEverywhere #SaahoMania pic.twitter.com/X0wu2D58QR — Prabhas Fan !!! (@Rahul_Prabhas_) August 28, 2019

Rebel Star Cutout In Chennai 👌#Saaho #Prabhas#SaahoFeverEverywhere pic.twitter.com/jRyUkzrMQI — Akhil ✪ (@AkhilPrabhas__) August 27, 2019

साहो की एडवांस बुकिंग भी अच्छी होने की ख़बरें आ रही हैं। साहो एक हाई ओक्टेन एक्शन ड्रामा है। यह एक हाइस्ट फ़िल्म है, जिसे सुजीत ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में नील नितिन मुकेश, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ अहम किरदारों में हैं। जैकलीन फ़र्नांडिस एक स्पेशल गाने में नज़र आएंगी। उत्तर भारत में भी फ़िल्म को लेकर काफ़ी हाइप बतायी जा रही है।

यह भी पढे़ं: Saaho Box Office Prediction- पहले दिन टूट सकते हैं इतने रिकॉर्ड

प्रभास ने श्रद्धा कपूर के साथ साहो को उत्तर भारत के कई शहरों में प्रमोट किया है। वैसे, बाहुबली सीरीज़ के बाद से प्रभास देशभर में पहचाने जाने लगे हैं। हाल ही में द कपिल शर्मा में प्रभास और श्रद्धा फ़िल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे। साहो लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फ़िल्म के एक्शन दृश्य कोरियोग्राफ करने के लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर बुलाए गये थे। 

chat bot
आपका साथी