Pehlwaan Jai Ho Song Release : पहलवानी करते नजर आए सुनील शेट्टी और सुदीप, देखें वीडियो

Pehlwaan Jai Ho Song Release साउथ इंडियन सुपरस्टार कुच्चा सुदीप और सुनील शेट्टी जल्द ही फिल्म पहलवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म का दूसरा लिरिकल सॉन्ग आज रिलीज कर दिया गया।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 12:49 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 01:08 PM (IST)
Pehlwaan Jai Ho Song Release : पहलवानी करते नजर आए सुनील शेट्टी और सुदीप, देखें वीडियो
Pehlwaan Jai Ho Song Release : पहलवानी करते नजर आए सुनील शेट्टी और सुदीप, देखें वीडियो

नई दिल्ली,जेएनएन। साउथ इंडियन सुपरस्टार कुच्ची सुदीप और सुनील शेट्टी जल्द ही फिल्म पहलवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म का दूसरा लिरिकल सॉन्ग आज रिलीज कर दिया गया। इस गाने को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। एक्टर सुदीप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पांचों भाषाओं में गाने को रिलीज किया है। हर भाषा के लिंक करते शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, Second lyrical song from #Pailwaan।

गाने के बोल हैं ‘जय हो पहलवान’। गाने में सुनील शेट्टी और सुदीप ‘पहलवानी’ करते नजर आ रहे हैं।  इस गाने में एक खास बात है और वो ये कि आमतौर पर गाने में स्टार्स डांस करते नजर आते हैं या गाने को स्टार्स के ऊपर  फिल्माया जाता है। लेकिन इस गाने में केवल तस्वीरों और लिरिक्स को दिखाया गया है। उन तस्वीरों में सुनील शेट्टी और सुदीम पहलवानी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ-कुछ सीन गाने में रिहर्सल के दौरान के कुछ सीन डाले गए हैं।

सुनील शेट्टी और सुदीप की ये फिल्म 12 सितंबर, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को 2500 स्क्रीन में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म पांज भाषाओंं में रिलीज होगी कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम। कुछ समय पहले इस का टीजर भी जारी कर दिया गया था जो कि काफी शानदार था। तभी से फिल्म के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Suniel Shetty... First look as #Sarkar in #Pehlwaan... Stars Kichcha Sudeepa... Directed by Krishna... Will release in #Hindi, #Kannada, #Tamil, #Telugu and #Malayalam... 12 Sept 2019 release. pic.twitter.com/pVskbcHfUR

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 30, 2019

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी