प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, परिणीति को है पूरी जानकारी

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 08:48 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, परिणीति को है पूरी जानकारी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, परिणीति को है पूरी जानकारी

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जागरण डॉट कॉम से अपनी आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के लिए मुंबई में हुई विशेष बातचीत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर राज खोला। 

परिणीति ने कहा कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तारीख की तारीख के बारे में पता है।इस बारे में बताते हुए परिणीति चोपड़ा कहती हैं, 'मुझे पता है शादी की तारीख क्या है। मुझे तो कौन सी तारीख पर शादी होगी यह भी पता है लेकिन मुझे लगता है कि यह तारीख उन्हें ही अनाउंस करना चाहिए, जब भी वे इसकी घोषणा करना चाहेl शादी की तारीख पर मैं बिल्कुल भी कुछ भी नहीं कहूंगी क्योंकि वह बहुत ही गलत होगा कि उनकी शादी की तारीख को लेकर मैं यहां पर बैठकर इंटरव्यू दूं। मुझे लगता है सिर्फ उन दोनों का ही शादी की तारीख बताने की बात पर हक है और वे ही इसकी घोषणा करें तो अच्छा होगा। तो यह गलती मैं कतई नहीं करूंगी।'

इस मौके पर परिणीति ने एक खास बात यह बताई कि प्रियंका और निक की सगाई वाली तस्वीर जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी वह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा पोस्ट की गई थी। गौरतलब है कि अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अगस्त में पूरी रीति रिवाज के साथ सगाई की थी। यह कपल शुरूआत से ही खूब सूर्खियों में रहा है। सगाई के बाद निक और प्रियंका आउटिंग के लिए बाहर भी गए थे जहां से वे सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें साझा कर रहे थे। फिल्मों की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्द फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा अर्जुन कपूर की अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया हैl फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैl

यह भी पढ़ें: Me Too: हाउसफुल 4 के निर्देशन से हटे साजिद खान, यौन शोषण के लगे हैं आरोप

आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी फिल्म इश्कजादे में भी नजर आई थी। अब एक बार फिर यह जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। 

यह भी पढ़ें: Me Too:...और बोल पड़ी बच्चन बहू ऐश्वर्या, न चुप थीं, न रहेंगी

chat bot
आपका साथी