...तो ये हैं निक जोनास की खूबियां, बता रही हैं उनकी होने वाली साली परिणीति चोपड़ा

परिणीति ने बताया कि निक जोनास एक बहुत ही अच्छा इंसान है। निक जोनास एक साधारण दिल का सिंपल इंसान है और जो मेरी प्रियंका दीदी से बहुत प्यार करता है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 11:01 AM (IST)
...तो ये हैं निक जोनास की खूबियां, बता रही हैं उनकी होने वाली साली परिणीति चोपड़ा
...तो ये हैं निक जोनास की खूबियां, बता रही हैं उनकी होने वाली साली परिणीति चोपड़ा

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जागरण डॉट कॉम से हुई विशेष बातचीत में बताया कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दूसरे के साथ बहुत ही खुश हैं और उन दोनों को खुश देखकर वह भी बहुत खुश हैंl

इस मौके पर उन्होंने निक जोनास के व्यक्तित्व के बारे में भी बतायाl इस बारे में परिणीति चोपड़ा कहती हैं “मैं बहुत ज्यादा खुश हूंl एक छोटी बहन होने के नाते, मेरी बहन जो इतनी बड़ी स्टार है, मैं इतने सालों से देख रही हूं कि उसकी जिंदगी किस किस्म की है और क्योंकि मैं भी एक्टर हूं। तो मैं समझ सकती हूं कि हमारी पर्सनल लाइफ थोड़ी सी बैक सीट ले लेती है। हमारी प्रोफेशनल लाइफ हमेशा लोगों से घिरी होती है, जिसमें लोगों का मनोरंजन करना लोगों से बातें करना शामिल होता है। अपने काम के द्वारा हम लोग अपने आपको रोजाना इतना खत्म कर लेते हैं कि घर जाकर पर्सनल लाइफ होना लगभग नामुमकिन हो जाता है। तो उस जिंदगी में ऐसे इंसान को ढूंढना जो ना सिर्फ आपकी लाइफ को समझता हैl बल्कि आपको रिस्पेक्ट करता है और खुद एक बहुत बड़ा स्टार है और उन सब में भी एक असल प्यार होनाl वह बहुत ही मुश्किल चीज है और मैं खुश हूं कि मेरी बहन प्रियंका को वह मिल गया है l

परिणीति ने बताया कि निक जोनास एक बहुत ही अच्छा इंसान है। निक जोनास एक साधारण दिल का सिंपल इंसान है और जो मेरी प्रियंका दीदी से बहुत प्यार करता है। मैं बहुत खुश हूं कि जिंदगी के इस मोड़ पर इतना खूबसूरत इंसान उनकी जिंदगी में आया है। अब जल्द उनकी शादी की डेट भी अनाउंस हो जाएगीl जब वो दोनों चाहेंगे।‘ परिणीति चोपड़ा जल्द फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आएंगी l इस फिल्म में उनके अलावा अर्जुन कपूर की अहम भूमिका हैl

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी, परिणीति को है पूरी जानकारी

chat bot
आपका साथी