सैफ अली खान के बारे में ये क्या बोल गईं परिणीति चोपड़ा ! कैसे होगा करीना कपूर का रिएक्शन ?

परिणीति चोपड़ा के लिए ये साल काफी धमाकेदार रहा है। अब तक उनकी तीन फिल्में द गर्ल ऑन द ट्रेन साइना और संदीप और पिंकी फरार दर्शकों के सामने आ चुकी हैं। इन तिनों ही फिल्मों में परिणीति के काम की समीक्षकों और उनके प्रशंसकों ने काफी तारीफ की ।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 10:07 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 10:07 AM (IST)
सैफ अली खान के बारे में ये क्या बोल गईं परिणीति चोपड़ा ! कैसे होगा करीना कपूर का रिएक्शन ?
Image Source: Parineeti Chopra And Kareena Kapoor Social Media Account

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लिए ये साल काफी धमाकेदार रहा है। अब तक उनकी तीन फिल्में 'द गर्ल ऑन द ट्रेन, 'साइना' और 'संदीप और पिंकी फरार' दर्शकों के सामने आ चुकी हैं। इन तिनों ही फिल्मों में परिणीति के काम की समीक्षकों और उनके प्रशंसकों ने काफी तारीफ की है। उनकी आने वाली फिल्म संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल है, जिसमें वो रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी।

परिणीति को सैफ लगते हैं हॉट

परिणीति के बारे में एक खास बता और है जिसका खुलासा उन्होंने अब जा कर किया है। बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में ये पूछे जाने पर कि उन्हें बॉलीवुड में सबसे हॉट हीरो कौन लगता है, परिणीति ने जबाव दिया सैफ अली खान। हालांकि परिणीति और सैफ ने अब तक साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया पर इस कमेंट के बाद फैन्स जरूर दोनों को साथ देखना चाहेंगे

अब कैसा होगा करीना का रिएक्शन 

शादीशुदा होने और चार बच्चे होने के बावजूद सैफ आज भी लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अब देखना ये कि करीना कपूर खान इस पर कैसे रिएक्ट करती हैं। परिणीति ने साथ ये भी बताया कि हॉट की परिभाषा उनके लिए क्या है। उनके अनुसार उसे इंटेलिजेंट होना चाहिए, उसका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होना चाहिए और ये सब क्वालिटी उन्हें सैफ अली खान में नजर आती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

प्रियंका को भी हो चुकी है परिणीति की फोटो से जलन

कुछ दिनों पहले ही में परिणीति ने समुंदर किनारे बैठी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। उनको इस अवतार में देख उनके फैंस काफी खुश हो गए। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने बहन की फोटो पर दिलचस्प कमेंट किया। प्रियंका ने इस फोटो पर कमेंट किया, 'मुझे बहुत जलन हो रही है। उन्होंने कमेंट में हार्ट वाली इमोजी भी बनाई। परिणीति की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

chat bot
आपका साथी