इरफान खान की Angrezi Medium में कैमियो करेंगे पंकज त्रिपाठी, ये होगा उनका रोल

Pankaj Tripathi Cameo Angreji Medium पंकज त्रिपाठी जल्द ही इरफान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाले हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 03:20 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 03:20 PM (IST)
इरफान खान की Angrezi Medium में कैमियो करेंगे पंकज त्रिपाठी, ये होगा उनका रोल
इरफान खान की Angrezi Medium में कैमियो करेंगे पंकज त्रिपाठी, ये होगा उनका रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान वाले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) सबके दिलों पर राज करते हैं। अपने दमदार अभिनय के चलते पिछले कुछ सालों में पंकज ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। यही वजह कि लोग अब बड़े पर्दे पर पंकज त्रिपाठी को देखना पसंद करते हैं। हाल ही में वो कृति सेनन (Kriti Sanon) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaaryan) की फिल्म ‘लुका छुप्पी’ (Luka Chuppi) में नजर आए थे। इसमें उनका कॉमेडी रोल था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी का रोल इतना जबरदस्त था कि थिएटर से बाहर आने बाद भी लोग उनकी एक्टिंग के बारे में चर्चा कर रहे थे।

अब खबर है कि पंकज, इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ (Angrezi Medium) में भी नजर आएंगे। इरफान की कमबैक मूवी ‘अंग्रेजी मीडियम’ में पकंज त्रिपाठी को कैमियो रोल मिला है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पंकज ने इस फिल्म में काम करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि फिल्म के लीड एक्टर इरफान खान और प्रोड्यूसर दिनेश विजान से वो बहुत प्यार करते हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं। पंकज फिल्म में टोनी नाम के एक व्हीलर-डीलर का रोल प्ले करेंगे जो इरफान और उनकी बेटी को यूके तक ले जाने में मदद करता है।

बता दें कि फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान, पंकज त्रिपाठी को अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। इसलिए वे हमेशा किसी ना किसी वजह से ये कोशिश करते हैं कि उनकी फिल्मों में पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी रहे। बता दें कि अग्रेंजी मीडियम साल 2017 में रिलीज हुई हिंदी मीडियम का सीक्वल है।

chat bot
आपका साथी