पानीपत के ट्रेलर की SRK और अक्षय कुमार ने की तारीफ़, अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Panipat Trailer Reaction Arjun Kapoor Thanked SRK पानीपत में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव की भूमिका निभाई हैंl वहीं फिल्म में अहमद शाह अब्दाली की भूमिका संजय दत्त ने निभाई हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 07:26 PM (IST)
पानीपत के ट्रेलर की SRK और अक्षय कुमार ने की तारीफ़, अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
पानीपत के ट्रेलर की SRK और अक्षय कुमार ने की तारीफ़, अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म कलाकार अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सनन अभिनीत फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया। दमदार डायलॉग, युद्ध के सीन और कुछ रोमांचक सीन के कारण तीन मिनट चौदह सेकंड के ट्रेलर में सभी के लिए कुछ न कुछ था। यह फिल्म 1761 में दर्शकों को वापस लेकर जाएगीl यह फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध की कहानी हैl इसमें मराठा सेना और हमलावर अहमद शाह अब्दाली के बीच हुए युद्ध को दर्शाया जाएगा।

फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के होने के तुरंत बाद शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने ट्रेलर की जमकर प्रशंसा की और फिल्म से जुड़े टीम की जमकर सराहना भी की। आज फिल्म के मुख्य अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने सभी साथियों का फिल्म के ट्रेलर को दिए सपोर्ट के लिए व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया।  

Sir u are too kind... 🙏 https://t.co/BDfOLNvuQR" rel="nofollow

— Arjun Kapoor (@arjunk26) November 6, 2019

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई में पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल, कुणाल कपूर और ज़ीनत अमान की भी अहम भूमिका हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव की भूमिका निभाई हैंl वहीं फिल्म में अहमद शाह अब्दाली की भूमिका संजय दत्त ने निभाई हैंl इस फिल्म को लेकर सभी बहुत उत्साहित हैंl इस फिल्म में कृति सनन भी नजर आएंगीl वह अर्जुन कपूर की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगीl  

Sir.. honoured, flattered and speechless!!

Thank you for the love. https://t.co/emsxVvrF0v" rel="nofollow

— Arjun Kapoor (@arjunk26) November 6, 2019

अर्जुन कपूर ने शाहरुख़ खान को फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दी प्रतिक्रिया पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘सर मैं आपकी बातों से गौरवान्वित और निशब्द महसूस कर रहा हूंl आपके अनमोल शब्दों के लिए आभारl पानीपत की तीसरी लड़ाई को इतिहास की सबसे भयंकर लड़ाइयों में से एक मानी जाती जाती हैंl सभी इस फिल्म को देखने के लिए आतुर हैंl

chat bot
आपका साथी