Nora Fatehi Songs: नोरा फतेही के गाने पर जापानियों ने किया शानदार डांस, आप भी देखें वीडियो

Nora Fatehi Songs बॉलीवुड में अगर डांसर्स की बात होती है तो एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम जरूर सामने आता है। हर कोई नोरा की तरह डांस करना चाहता है और कई लोग ऐसी कोशिश भी करते हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 05:02 PM (IST)
Nora Fatehi Songs: नोरा फतेही के गाने पर जापानियों ने किया शानदार डांस, आप भी देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (फाइल फोटो )

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अगर डांसर्स की बात होती है तो नोरा फतेही का नाम जरूर सामने आता है। हर कोई नोरा की तरह डांस करना चाहता है और कई लोग ऐसी कोशिश भी करते हैं। नोरा के डांस की वजह से ही कई गाने हिट हो चुके हैं और पूरे देश में नोरा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह लोकप्रियता सिर्फ देश में ही नहीं, विदेश में भी बढ़ रही है। अब हिंदुस्तानी ही नहीं, जापानी भी नोरा के गाने पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

हाल ही में नोरा फतेही ने गुरु रंधावा के गाने 'नाच मेरी रानी' में परफॉर्म किया था और इस वीडियो को दुनियाभर में पसंद किया गया है। इस गाने ने व्यूज के मामले में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही इस गाने में गुरु रंधावा की आवाज के साथ नोरा के डांस ने सबको दीवाना बना दिया। अब जापान के एक डांस ग्रुप ने इस गाने पर डांस किया है और इस डांस को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

बता दें कि जापान के डांस ग्रुप एशियंस ने 'नाच मेरी रानी' का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और अब नोरा ने भी इस गाने को शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग इस गाने पर शानदार डांस कर रहे हैं। वहीं, लोग इस जापानी ग्रुप के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। यू-ट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान बनाने वाले इस गाने के करोड़ों में व्यूज हो गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ASIANZ Dancers (@asianz_dancers)

इस गाने में गुरु रंधावा एक वैज्ञानिक या इंजीनियर की तरह काम कर रहे हैं और एक रोबोट को तैयार करते हैं। इसके बाद ये रोबोट नोरा फतेही की शक्ल लेता है और डांस करता है। नोरा का शानदार डांस लोगों को पसंद आ रही है। वीडियो में उनके साथ गुरु रंघावा भी काफी शानदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को टी-सीरीज ने प्रजेंट किया है और गुरु रंधावा और निकिता गांधी ने इसे आवाज दी है। वहीं, इस गाने में लिरिक्स और म्यूजिक तनिष्क बाग्ची का है। 

chat bot
आपका साथी