नीता अंबानी सेक्स वर्कर्स के बच्चों के लिए करेंगी ये नेक काम

नीता अंबानी पिछले कुछ समय से सोशल वर्क में तेजी से आगे आई हैं। खबर है कि वह जल्द ही सेक्स वर्कर्स के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगी। कुछ समय पहले ही एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ऐसे ही कुछ बच्चों के लिए आश्रय का प्रबंध किया था।

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2015 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2015 08:10 AM (IST)
नीता अंबानी सेक्स वर्कर्स के बच्चों के लिए करेंगी ये नेक काम

मुंबई। नीता अंबानी पिछले कुछ समय से सोशल वर्क में तेजी से आगे आई हैं। खबर है कि वह जल्द ही सेक्स वर्कर्स के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगी। कुछ समय पहले ही एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ऐसे ही कुछ बच्चों के लिए आश्रय का प्रबंध किया था।

इस कार्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने भी सहयोग देने की बात की है। इस कार्य में उन्हें नीता अंबानी का भी सहयोग मिलने जा रहा है। वो भी इस कार्य में मदद के लिए आगे आई हैं।

पढ़ें, करीना के एक्स-बॉयफ्रेंड पर पहली बार खुलकर क्या बोले सैफ

29 अगस्त को ही विवेक ओबेरॉय ने घोषणा की थी कि ऐसे बच्चों के लिए भी आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री और अंबानी भी मौजूद थे। इसके बाद विवेक ने बाकी सुविधाओं को लेकर भी बात की थी।

नीता ने इस बात को लेकर आश्वस्त किया कि बच्चियों की पढ़ाई की व्यवस्था वो अपने ही एनजीओ के माध्यम से करेंगी। स्कूल फीस और बाकी चीजें भी वो ही उपलब्ध कराकर देंगी।'

'आशिकी 3' पर रितिक रोशन बोले, आप चाहते हैं मैं ये करूं?

विवेक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'अंबानी स्कूल के बारे में कम लोग ही जानते हैं। जो काम खत्म होने के बाद शुरू होता है। इसमें वो बच्चे पढ़ते हैं जो स्लम एरिया से आते हैं। नीता अंबानी का दिल बड़ा है। वो लड़कियों को शिक्षा देने के लिए आगे आई हैं। यह वाकई में दिल को छूने वाली बात है।'

नीता ने कहा, 'इस काम को पूरा करने के लिए हम सभी का साथ जरूरी था। हर लड़की को मजबूत बनने की जरूरत है जो कि शिक्षा से पूरी हो सकती है। मैं खुश हूं कि इन लड़कियों की मदद कर पा रही हूं।'

पामेला एंडरसन के कुत्ते ने किया 'सुसाइड', कारण भी चौंकाने वाला

chat bot
आपका साथी