प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस 'खलनायक'...

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस की जब से शादी हुई है दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। अब निक एक खास काम करने जा रहे हैं जिसके बारे में खबर में जानकारी दी गई है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 08:05 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस 'खलनायक'...
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस 'खलनायक'...

मुंबईl प्रियंका चोपड़ा जोनस के पति और हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनस जल्द हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म अग्ली डॉल्स Ugly dolls में लोउ Lou नामक पात्र को अपनी आवाज देते नजर आएंगेl इस फिल्म में लोउ एक खलनायक के तौर पर नजर आएगाl

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोनस की जब से शादी हुई है दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। प्रियंका खुद अभिनेत्री हैं और निक भी अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। और अब वे अपनी आवाज एक किरदार को देने जा रहे हैं। वे हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म अग्ली डॉल्स में लोउ नामक किरदार को अपनी आवाज देंगे। 

गौरतलब है कि निक जोनस को इस काम के लिए साइन किया गया हैl निक जोनस ने इसके पहले जुमानजी, वेलकम टू जंगल, गोट, केयरफुल व्हाट यू विश फॉर, नाईट अट म्यूजियम, जोनास ब्रदर्स थ्री डी कंसर्ट जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैंl Ugly dolls अमेरिका की कंप्यूटर अनिमेटेड म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म हैl इस फिल्म में अग्ली डाल्स उनके दोस्तों के साथ पहाड़ पर जाते हैं और वहां पर वह परफेक्शन ढूंढने का प्रयत्न करते हैंl जहाँ उनकी मुलाकात लोउ से होती हैl आगे की कहानी फिल्म में है कि किस प्रकार अगर आप जीवन में किसी काम में परफेक्ट नहीं है तो कोई बात नहीं लेकिन आपको एक अच्छा व्यक्ति होना आवश्यक हैl इस फिल्म में निक जोनास के अलावा Kelly Clarkson केरी क्लार्कसन, जेनेल मोने Janelle Monáe, Pitbull पिटबुल, ब्लेक शेल्टॉन Black Shelton, वंडा स्काइस Wanda Sykes, गेब्रियल इग्लेसियास Gabriel Iglesias, वांग लीहोम Wang Leehom, ईम्मा रोबर्ट्स Emma Roberts, बेबे रेहा Bebe Rexha, चार्ली Charli XCX, और लिज्जो Lizzo जैसे कलाकार अपनी आवाज दे रहे हैंl

इस फिल्म का निर्देशन Kelly Asbury कर रहे हैंl वहीं इस फिल्म का निर्माण Jane Hartwell और Robert Rodriguez ने किया हैl इस फिल्म का लेखन Alison Peck ने किया हैl आपको बता दें कि, यह फिल्म 3 मई को रिलीज होने वाली हैl 

chat bot
आपका साथी