Mission Mangal Box Office Prediction: पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान, Akshay Kumar तोड़ सकते हैं Gold का रिकॉर्ड

Mission Mangal Box Office Prediction मिशन मंगल इसरो के 50 साल पूरे होने के मौक़े पर रिलीज़ हो रही है। इसरो की स्थापना 1969 में 15 अगस्त को हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Aug 2019 07:37 AM (IST)
Mission Mangal Box Office Prediction: पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान, Akshay Kumar तोड़ सकते हैं Gold का रिकॉर्ड
Mission Mangal Box Office Prediction: पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान, Akshay Kumar तोड़ सकते हैं Gold का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। पहले मंगलयान को अंतरिक्ष भेजने की इस कहानी को लेकर दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड में भी काफ़ी उत्सुकता है। फ़िल्म को जगन शक्ति ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी, नित्या मेनन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

ट्रेड जानकारों को इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें हैं। ख़ासकर 15 अगस्त की छुट्टी के दिन रिलीज़ होने की वजह से उम्मीदों को पर लग गये हैं। जानकार मानते हैं कि मिशन मंगल 25-30 करोड़ की कमाई पहले दिन कर सकती है। फ़िल्म की एडवांस बुकिंग की भी अच्छी रिपोर्ट है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर रिलीज़ हुईं अक्षय कुमार की फ़िल्में अच्छा कलेक्शन करती रही हैं। 2018 में आयी गोल्ड को 25.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली थी, जो 15 अगस्त पर ही रिलीज़ हुई थी। यह अक्षय की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग है।

उससे पहले 2017 में 11 अगस्त को आयी टॉयलेट एक प्रेम कथा को 13 करोड़ के आसपास पहले दिन मिले थे, जबकि 2016 में 12 अगस्त को रुस्तम रिलीज़ हुई थी, जिसे लगभग 14 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। ज़ाहिर है कि 15 अगस्त की छुट्टी मिशन मंगल के आंकड़ों को ज़ोरदार उछाल दे सकती है। 

ख़ास बात यह है कि मिशन मंगल इसरो के 50 साल पूरे होने के मौक़े पर रिलीज़ हो रही है। इसरो की स्थापना 1969 में 15 अगस्त को हुई थी। इसरो में शूटिंग की इजाज़त ना मिलने की वजह से इसके दृश्यों को शूट करने के लिए मुंबई के फ़िल्म सिटी में सेट लगाया गया था।

chat bot
आपका साथी