आईफा अवार्ड्स : 'मिर्जिया' का ट्रेलर लॉन्‍च, अनिल कपूर हुए भावुक

'मिर्जिया' में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। उन्‍होंने पहली बार बेटे को इंटरनेशनल मंच पर देखा।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 04:37 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 04:57 PM (IST)
आईफा अवार्ड्स : 'मिर्जिया' का ट्रेलर लॉन्‍च, अनिल कपूर हुए भावुक

मैड्रिड, अजय ब्रह्मात्मज। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अपनी नई फिल्म ‘मिर्जिया’ का ट्रेलर आईफा में दिखाया। इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस मौके पर अनिल कपूर भावुक हो उठे। दरअसल उन्होंने पहली बार इंटरनेशनल मंच पर अपने बेटे को देखा।

आईफा अवार्ड्स : स्पेन का मैड्रिड बॉलीवुड सितारों से जगमगाया

आईफा अवार्ड्स : टाइगर श्रॉफ का माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट

अनिल ने अपने बेटे के बारे में कई रोचक बातें बताई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि मेरी दो बेटियां हैं। एक सोनम और दूसरी रिया। बहुत कम लोग जानते हैं कि मेरा एक बेटा भी है। उसका नाम हर्षवर्धन कपूर है। वह जल्द ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म में हीरो बन कर आ रहा है। मैं चाहूंगा कि दर्शकों ने जिस तरह का प्यार और सराहना मुझे दी है। उसी झकास तरीके से मेरे बेटे का भी स्वागत करें।

chat bot
आपका साथी