मिलिंद सोमन ने 2 डिग्री सेल्सियस वाले बर्फीले पानी में लगाई दौड़, पीठ पर लदा था 12 किलोग्राम का बैग

53 साल के मॉडल एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। फिटनेस उनका शौक है। वह अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी रनिंग और एक्सरसाइज के वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 06:18 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:19 PM (IST)
मिलिंद सोमन ने 2 डिग्री सेल्सियस वाले बर्फीले पानी में लगाई दौड़, पीठ पर लदा था 12 किलोग्राम का बैग
मिलिंद सोमन ने 2 डिग्री सेल्सियस वाले बर्फीले पानी में लगाई दौड़, पीठ पर लदा था 12 किलोग्राम का बैग

नई दिल्ली, जेएनएन। 53 साल के मॉडल एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। फिटनेस उनका शौक है। वह अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी रनिंग और एक्सरसाइज के वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मिलिंद ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बर्फीले पानी के भीतर दौड़ते नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर 12 किलो का एक बैग भी है। 

इस तस्वीर के साथ कैप्शन में मिलिंद सोमन ने लिखा है, दस दिन पहले आइसलैंड में डाइव की तैयारी के लिए पानी के भीतर दौड़ते हुए। पीठ पर 12 किलो का बैकपैक है। सही तैयारी के साथ सब कुछ संभव है। यहां तक की 2 डिग्री सेल्सियस वाले पानी में डाइव भी। अपने लक्ष्य को समझें और वह हासिल हो जाएगा। 

पत्नी के साथ रिलेशन को भी लेकर चर्चा में रहते हैं मिलिंद

मिलिंद पत्नी अंकिता कंवर के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर ने पिछले साल अप्रैल में शादी रचाई थी। हाल में यह कपल घूमने के लिए लेह गया था। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आए थे। उम्र में काफी बड़े अंतर के चलते मिलिंद सोमन और अंकिता को ट्रोल किया जाता है। दोनों ने हाल में ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया था। मिलिंद सोमन फिटनेस को लेकर यूथ को अवेयर करते करते हैं और खुद को फिट रखने के लिए खूब मेहनत करते हैं। 

.

chat bot
आपका साथी