एक बार फिर साथ नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें

कुछ दिनों पहले भी मलाइका और अर्जुन को एक फैशन शो में साथ देखा गया था। उस समय भी अर्जुन कपूर मलाइका के साथ स्टेज पर गए थे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 10:45 AM (IST)
एक बार फिर साथ नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें
एक बार फिर साथ नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई मौकों पर साथ नजर आए हैं। एक बार फिर दोनों को साथ देखा गया है। बीती रात रितेश सिधवानी के घर हुई पार्टी में एक बार फिर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ दिखाई दिए।

खास बात यह है कि इस बार मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ ही गाड़ी में बैठी हुई थी। इस मौके पर गाड़ी में संजय कपूर भी बैठे हुए थे। संजय कपूर और अर्जुन कपूर दोनों आगे की सीट पर बैठे थे। वही मलाइका अरोड़ा पीछे की सीट पर बैठी हुई थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक ही कार में नजर आ रहे हैं। 

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा सामने की तरफ देख रही हैं जहां पर सभी कैमरामैन फोटो ले रहे थे। वही अर्जुन कपूर कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि लगातार खबरें आती रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक लंबे समय से रिश्ते में हैं। मलाइका अरोड़ा तब विवाहित थी और सलमान खान के भाई और अभिनेता अरबाज खान की पत्नी थी लेकिन बाद में उन्होंने अरबाज खान से तलाक ले लिया और अब अर्जुन कपूर के साथ हैं।

अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा से उम्र में छोटे हैं लेकिन दोनों अब इस बात की परवाह करते नजर नहीं आते। इसके चलते दोनों अब सार्वजनिक तौर पर एक साथ नजर आने लगे हैं। अर्जुन कपूर जल्द फिल्म पानीपत में नजर आएंगे, जिसके लिए वह नए लुक में भी हैं। 

आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले भी मलाइका और अर्जुन को एक फैशन शो में साथ देखा गया था। उस समय भी अर्जुन कपूर मलाइका के साथ स्टेज पर गए थे। एयरपोर्ट पर भी कई बार दोनों को साथ देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Zero Box Office Collection: दूसरे दिन शाहरुख़ खान को बहुत बड़ा झटका, ज़ीरो की इतनी कमाई

यह भी पढ़ें: शादी के बाद कपिल शर्मा की जमकर खिंचाई, रणवीर-सारा संग ये Video देखिये

chat bot
आपका साथी