Arjun Kapoor- Malaika Arora: मलाइका की याद में इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, कहा - 'जब वह चली जाती है तो...'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। फैंस इन दोनों की तस्वाीरें एक साथ देखना हमेशा ही पसंद करते हैं। हाल ही में इस कपल ने लंदन ट्रिप से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं।

By Karishma LalwaniEdited By: Publish:Wed, 12 Oct 2022 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 13 Oct 2022 12:10 AM (IST)
Arjun Kapoor- Malaika Arora: मलाइका की याद में इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, कहा - 'जब वह चली जाती है तो...'
File Photo of Arjun Kapoor and Malaika Arora. Photo Credit/ Arjun Kapoor Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor-Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की अपनी क्यूट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतते हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर उन्हें इंडस्ट्री का परफेक्ट कपल कहा जाना गलत नहीं होगा। कभी आउटिंग्स तो कभी पार्टी से यह कपल हमेशा ही कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर करता है, जो फैंस के लिए परफेक्ट कपल गोल हो सकता है। हाल ही में 'इशकजादे' एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव को मिस करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इससे भी प्यारा है इस तस्वीर पर शेयर किया गया क्या कैप्शन।

कपल ने स्पेंड किया क्वालिटी टाइम

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर के साथ लंदन में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच शूटिंग के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक्टर ने मलाइका के साथ पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। लंच डेट से लेकर फुटबॉल मैच साथ में देखने तक, इस कपिल ने लंदन में बहुत सारा टाइम एक साथ स्पेंड किया। अपने फ्रेंड्स को बिना निराश किए इस कपल ने अपने रोमांटिक डेट्स की कई सारी फोटो शेयर कीं।

अब क्योंकि मलाइका जा चुके हैं तो ऐसे में उनकी याद में अर्जुन कपूर ने उनकी फोटो शेयर की है।

साथ सेलिब्रेट किया था रकुल प्रीत का बर्थ डे

एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने 10 अक्टूबर को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी साथ नजर आए थे। इसके अलावा भूमि पेडनेकर और डीनो मोरिया को भी एक्ट्रेस के जन्मदिन पर मजे करते देखा गया।

अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इससे पहले उन्हें आखिरी बार 'एक विलन रिटर्न्स' और 'लेडी किलर' में देखा गया था। इसके अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'कुत्ते' है जिसमें उनके साथ तबु और कोंकणा सेन स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Disha Paatni: दिशा पाटनी का ग्लैमर देख छूटे फैंस के पसीने, कृष्णा श्रॉफ के कमेंट ने खींचा ध्यान

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022: प्रेगनेंसी में देबिना बनर्जी ने फ्लॉन्ट की करवा चौथ की मेहंदी, फैंस ने लगाई फटकार

chat bot
आपका साथी