इस डांस रियलिटी शो में शाहिद कपूर लेंगे माधुरी दीक्षित की जगह

माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए निराशाजनक खबर है। वह जल्‍द शुरू होने वाले डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के नए सीजन में नहीं नजर आएंगी। हालांकि इसके साथ ही शाहिद कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी भी है, क्‍योंकि इस शो में उनकी जगह अब शाहिद कपूर नजर

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Mon, 22 Jun 2015 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2015 07:14 PM (IST)
इस डांस रियलिटी शो में शाहिद कपूर लेंगे माधुरी दीक्षित की जगह

मुंबई। माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए निराशाजनक खबर है। वह जल्द शुरू होने वाले डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के नए सीजन में नहीं नजर आएंगी। हालांकि इसके साथ ही शाहिद कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी भी है, क्योंकि इस शो में उनकी जगह अब शाहिद कपूर नजर आएंगे। वह पहली बार इस शो के जरिए टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

सलमान के खिलाफ अब 250 करोड़ का मानहानि का केस

48 साल वर्षीय माधुरी दीक्षित तीन साल तक इस शो की जज रही हैं। उनका कहना है कि वो इसी चैनल के दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं, इसलिए यह शो नहीं कर पा रही हैं।उन्होंने बताया, 'मैंने 'झलक' को तीन साल तक किया। अब मैं दूसरे प्रोजेक्ट पर ध्यान देने के लिए ब्रेक ले रही हूं। थोड़े ही वक्त में मैं और ज्यादा रोचक कुछ पेश करूंगी। मैं 'झलक' की टीम को बेहतरीन सीजन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।' वहीं, यह शो प्रसारिस करने वाले चैनल ने भी साफ कर दिया है कि माधुरी दीक्षित इसका हिस्सा नहीं होंगी।

किम कार्दाशियां ने होने वाले बच्चे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

'कलर्स' के सीईओ राज नायक का कहना है, 'कई साल तक माधुरी ही 'झलक दिखला जा' का चेहरा रही हैं। उनकी मौजूदगी हम इस नए सीजन में मिस करने वाले हैं। हम उनके साथ रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं, इसलिए टीम उस शो की तलाश में है जो उनके व्यक्तित्व के मुताबिक हो।' अब इस शो में शाहिद कपूर जज की कुर्सी पर नजर आएंगे। वह भी इसकाे लेकर खासा उत्साहित हैं।

chat bot
आपका साथी