बर्थडे पर जेल में बंद संजय को सरप्राइज देंगी पत्‍नी मान्‍यता

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त का आज जन्‍मदिन है। पुणे के यरवडा जेल में बंद संजय दत्‍त आज 56 साल के हो गए हैं। इस मौके पर संजय की पत्‍नी मान्‍यता उनके लिए एक सप्राइज गिफ्ट लेकर जा रही है। इस गिफ्ट को देख शायद संजय दत्‍त की आंखों में आंसू

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 11:46 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 11:53 AM (IST)
बर्थडे पर जेल में बंद संजय को सरप्राइज देंगी पत्‍नी मान्‍यता

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का आज जन्मदिन है। पुणे के यरवडा जेल में बंद संजय दत्त आज 56 साल के हो गए हैं। इस मौके पर संजय की पत्नी मान्यता उनके लिए एक सप्राइज गिफ्ट लेकर जा रही है। इस गिफ्ट को देख शायद संजय दत्त की आंखों में आंसू आ जाएं।

डॉ कलाम का गलत नाम ट्वीट कर बुरी फंसीं अनुष्का शर्मा

मान्यता आज संजय दत्त से मिलने जेल जाएंगी और उनके पास होगा एक सरप्राइज गिफ्ट। ये गिफ्ट एक बर्थडे कार्ड है जिसे संजय के बच्चों इकरा और शाहरान ने अपने हाथों से तैयार किया है। 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में संजय दत्त जेल में 42 महीनों की सजा काट रहे हैं।

'सुल्तान' बनकर सलमान दो हीरोइनों से करेंगे रोमांस?

मान्यता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'संजय दत्त से मिलने के लिए मान्यता ने इजाजत पहले सही ले रही है। नियमों के मुताबिक किसी भी कैदी से उनके परिवार के सदस्य महीने में एक बार मिल सकते हैं। मान्यता ने आज संजय दत्त से मिलने की योजना बनाई है। संजय दत्त से पुणे की यरवडा जेल में मिलने के लिए मान्यता कार की जगह हवाई जहाज से पहुंचेंगी।'

बता दें कि संजय दत्त ने अपने पिछले दो जन्मदिन जेल में ही मनाए हैं। लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक संजय दत्त जेल से रिहा हो जाएंगे।

अमिताभ के जवाब पर अनुष्का ने जोड़ लिए हाथ

chat bot
आपका साथी