देखें, सात समंदर पार बैठीं दीपिका को रणवीर ने कैसे दिया 'सरप्राइज'

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को एक बेहतरीन सरप्राइज दिया है। दीपिका इन दिनों अपनी हाॅलीवुड फिल्म 'XXX- The Return Of Xander Cage' की शूटिंग में मशगूल हैं। रणवीर ने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर कर दीपिका को उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 02:39 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 04:14 PM (IST)
देखें, सात समंदर पार बैठीं दीपिका को रणवीर ने कैसे दिया 'सरप्राइज'

नई दिल्ली। अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को खुश करने का रणवीर सिंह एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कभी वो भरी महफिल में उनके माता-पिता के पैर छूते नजर आते हैं, तो कभी सबके सामने दीपिका के नाम के कसीदे पढ़ने लगते हैं। अब तो रणवीर ने दीपिका को दे दिया एक प्यारा-सा सरप्राइज वो भी सात समंदर पार।

Check it out! Already a rage in India! 😂 #XXX @deepikapadukone all the best for your 1st day of shoot! Kill it! pic.twitter.com/Pa5sx88Oet

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 9, 2016

वरुन धवन ने 'जुड़वा 2' में सलमान खान को किया रिप्लेस

रणवीर के इस ट्वीट को देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या है, जो दीपिका के लिए सरप्राइज होगा? तो जनाब, जरा गौर से देखिए, रणवीर जिस टैक्सी की नंबर प्लेट की ओर इशारा कर रहे हैं, उसमें क्या लिखा है? 'XXX' जी हां, अब सही पकड़ा आपने। रणवीर ने इस तस्वीर के साथ दीपिका को उनकी फिल्म के पहले दिन की शूटिंग के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

26 साल पुरानी शादी में आई दरार, अोमपुरी ने पत्नी नंदिता को दिया तलाक

दीपिका इन दिनों टोरेंटो में अपनी हाॅलीवुड फिल्म 'XXX- The Return Of Xander Cage' की शूटिंग में मशगूल हैं, जिसमें उनके साथ हॉलीवुड एक्शन स्टार विन डीजल भी नजर आएंगे। रणवीर के इस प्यारे से तोहफे को देखकर हमारी तरह आप भी सोच रहे होंगे कि ब्वाॅयफ्रेंड हो तो ऐसा।

chat bot
आपका साथी