परिणीति चोपड़ा की आवाज़ में मेरी प्यारी बिंदु का यह गाना आप दिनभर गुनगुनाएंगे

कौसर मुनीर द्वारा लिखे गए इस गाने को म्यूजिक दिया है सचिन-जिगर ने और आवाज़ दी है बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा ने।

By ShikhasEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 12:36 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 05:59 PM (IST)
परिणीति चोपड़ा की आवाज़ में मेरी प्यारी बिंदु का यह गाना आप दिनभर गुनगुनाएंगे
परिणीति चोपड़ा की आवाज़ में मेरी प्यारी बिंदु का यह गाना आप दिनभर गुनगुनाएंगे

मुंबई। कुछ गाने होते हैं जो आप रिपीट पर लगा देते हैं और लगभग पुरे दिन भर सुनते हैं। ऐसा ही एक गाना परिणीति चोपड़ा लेकर आई है अपनी आने वाली फ़िल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' से। परिणीति इस फ़िल्म में एक गायिका का किरदार निभा रही हैं और ख़ास बात यह है कि परिणीति ने खुद यह गाना गाया है।

जी हां, कुछ समय पहले जब इस फ़िल्म की घोषणा की गई थी तब परिणीति के इस गाने की कुछ झलक रिविल किये गए थे। एक या दो ही लाइन्स में परिणीति ने उस समय सभी का दिल जीत लिया था। और अब तो पूरा गाना सामने आ गया है। कौसर मुनीर द्वारा लिखे गए इस गाने को म्यूजिक दिया है सचिन-जिगर ने और आवाज़ दी है बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा ने।

इसे भी पढ़ें- First Look: हाथों में हाथ डाले, बारिश में भीगते दिखे अर्जुन अपनी हाफ गर्लफ्रेंड श्रद्धा के साथ 

बहुत ही कम लोग जानते है कि परिणीति ट्रेन्ड हिन्दुस्तानी क्लासिकल सिंगर है, उन्होंने म्यूजिक में BA किया हुआ है। खैर, फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु की बात की जाए तो इसमें परिणीति के साथ आयुष्मान खुराना भी दिखाई देने वाले हैं। अक्षय रॉय द्वारा डायरेक्ट हो रही यह फ़िल्म यश राज फ़िल्म्स के टेल प्रोड्यूस हो रही है जो 12 मई 2017 को रिलीज़ होगी।

chat bot
आपका साथी