First Look: हाथों में हाथ डाले, बारिश में भीगते दिखे अर्जुन अपनी हाफ गर्लफ्रेंड श्रद्धा के साथ
हाफ़ गर्लफ्रेंड चेतन भगत द्वारा लिखी इसी टायटल वाले नॉवल पर आधारित है जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।
मुंबई। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फ़्रेश जोड़ी पिछले कई समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई है और इसकी वजह है उनकी आनेवाली फ़िल्म हाफ़ गर्लफ्रेंड। फ़िल्म के मेकर्स ने इस फ़िल्म की कुछ झलक हाल ही में रिवील की थी जिससे इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
ख़ैर, अब तक तो आप इस फ़िल्म के इर्द-गिर्द की चीज़ों को देख रहे थे पर अब सामने आया है अर्जुन और उनकी हाफ़ गर्लफ्रेंड श्रद्दा का इस फ़िल्म से फ़र्स्ट लूक। हाथों में हाथ डाले बारिश में भीगते श्रद्धा और अर्जुन की केमिस्ट्री बहुत ही प्यारी और रोमांटिक लग रही है, है ना?
इसे भी पढ़ें- अपनी प्रेगनेंसी की ख़बरों पर बिपाशा बसु ने तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि हाफ़ गर्लफ्रेंड चेतन भगत द्वारा लिखी इसी टायटल वाले नॉवल पर आधारित है जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। शोभा कपूर, एकता कपूर, मोहित सूरी और चेतन भगत प्रोड्युस कर रहे हैं। हाफ़ गर्लफ्रेंड 19 मई 2017 को रिलीज़ होने वाली है। वैसे, कैसा लगा आपको श्रद्धा-अर्जुन का यह लूक?