Lal Singh Chaddha : करीना कपूर के बाद आमिर खान का लुक लीक, बेहद अलग है मिस्टर परफेक्शनिस्ट का यह अवतार
लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही है। थ्री इडियट और तलाश जैसी फिल्मों के बाद करीना कपूर खान एक बार फिर आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही है। थ्री इडियट और तलाश जैसी फिल्मों के बाद करीना कपूर खान एक बार फिर आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इस फिल्म में करीना कपूर आमिर खान की लव इंट्रेंस्ट का रोल निभाएंगी। कल फिल्म के सेट से एक तस्वीर आई थी, जिसमें करीना कपूर का लाल सिंह चड्ढा का लीक हो गया। अब आज इस फिल्म के लिए आमिर खान का लुक भी लीक हो गया है।
आमिर इसमें बेहद साधारण व्यक्ति की तरह दिख रही हैं। वह सरदार के रूप में हैं और उन्होंने पगड़ी भी बांध रखी है। आमिर की दाढ़ी बढ़ी हुई है और उन्होंने शर्ट पैंट कैरी किया हुआ है। आमिर इसमें हल्के से मोटे भी लग रहे हैं। आमिर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
सिंपल है करीना का लुक
लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान के लुक की बात करें तो बेबो का लुक बेहद सिंपल लड़की के जैसा है। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता और सफेद सलवार पहन रखी है। करीना ने मेकअप भी नहीं किया है। करीना का यह लुक 2016 में आई फिल्म उड़ता पंजाब जैसा है। उड़ता पंजाब में करीना ने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। उस फिल्म में आलिया भट्ट और शाहिद कपूर भी थे।
#AamirKhan as #laalsinghchaddha on the sets in Chandigarh #photooftheday #sunday @anileshmishra01
A post shared by AM - 1 (@anileshmishra01) on Nov 10, 2019 at 9:15pm PST
फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक
आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चढ्ढा अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं। इसे वायकॉम 18 और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है। लाल सिंह चढ्डा साल 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के आस पास रिलीज़ होनी है। A post shared by AM - 1 (@anileshmishra01) on Nov 10, 2019 at 9:16pm PST