खास दिनों में लड़कियों को मिलना चाहिए अवकाश - कोंकणा सेन शर्मा

फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 17 Jul 2017 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jul 2017 06:51 PM (IST)
खास दिनों में लड़कियों को मिलना चाहिए अवकाश - कोंकणा सेन शर्मा
खास दिनों में लड़कियों को मिलना चाहिए अवकाश - कोंकणा सेन शर्मा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि लड़कियों और महिलाओं को खास दिनों के दौरान कार्यालय से अवकाश मिलना चाहिए।

फिल्म अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने मुंबई में अपनी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को लेकर दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि लड़कियों और महिलाओं को उनके खास दिनों में छुट्टी दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, फिल्म की अभिनेत्रियों ने महिलाओं के सैनिटरी नेपकिन पर 12 प्रतिशत का जीएसटी लगाने पर भी विरोध किया। यह सही नहीं हुआ है। इस बारे में कोंकणा सेन शर्मा कहती हैं महिलाओं से जुड़ी आवश्यक सामानों पर सरकार को कोई कर नहीं लगाना चाहिए। एक निजी संस्थान ने महिलाओं को खास दिन में अवकाश देने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की और इसे अन्य संस्थान भी अपनाएंगे ऐसी आशा भी जताई। 

यह भी पढ़ें: रत्ना पाठक शाह का मानना है कि पुरुष भी एक अलग तरह के घूंघट में धूम रहे हैं

इस मौके पर फिल्म में अहम भूमिका निभा रही रत्ना पाठक शाह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े इन विषयों पर पहले कोई खुलकर बात नहीं करता था अब हो रही है। यह एक बदलाव का सूचक है और सराहनीय भी है। फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' में रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, प्लाबिता बोरठाकुर और अहाना कुमरा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

chat bot
आपका साथी