किम शर्मा ने शेयर की बहामास वेकेशन की तस्वीरें, ब्वॉयफ्रेंड लिएंडर पेस ने किया ये कमेंट

एक्ट्रेस किम शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं बीते शुक्रवार को 42 साल की हो गई है। अभिनेत्री अपने बर्थडे का जश्न मनाने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ बहामास गईं थी।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 12:05 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 12:05 PM (IST)
किम शर्मा ने शेयर की बहामास वेकेशन की तस्वीरें, ब्वॉयफ्रेंड लिएंडर पेस ने किया ये कमेंट
Kim Sharma shared pictures of Bahamas vacation, boyfriend Leander Paes said this on comment

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस किम शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोसल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड़ और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लिएंटर पेस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं बीते शुक्रवार को 42 साल की हो गई है। अभिनेत्री अपने बर्थडे का जश्न मनाने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ बहामास गईं थी।

अब रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अपने बर्थडे वाले दिन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो समदर किनारे बैठ कर विक्ट्री का साइन दिखाते हुए चिल करती दिख रही हैं। इस तस्वीरों में किम शर्मा प्रिटेंड बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने प्रेमी लिएंटर पेस को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, साल 2022 के लिए मूड। स्वर्ग में मेरे सबसे अच्छे व्यक्ति के साथ सबसे अच्चा दिन। ये साल अब तक का सबसे अच्छा हो सकता है। मुझे जन्मदिन बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

View this post on Instagram

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

सुनील शेट्टी ने दी शुभकामनाएं

वहीं किम की इन दिनों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही तस्वीरों पर लिएंडर पेस ने कमेंट कर अभिनेत्री को क्वींन कहा है। वहीं अभिनेता डिनो मॉरियो और सुनील शेट्टी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

रिश्ता किया कंफर्म

वहीं किम शर्मा ने पिछले साल सितंबर के महीने में लिएंडर पेस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते के कंफर्म किया था। इस तस्वीर में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर में किम व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जबकि लिएंटर ने ब्लू कलर आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

मोहब्बतें से किया डेब्यू

किम शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तुमसे अच्चा कौन है, फिदा, नेहले पे दहला जैसी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया है। अभिनेता ने साल 2010 में अली पुंजानी से शादी रचाई ली थी, लेकिन साल 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद किम के कई खिलाडियों के साथ अफेयर की खबरें आई थीं।

chat bot
आपका साथी