मस्ती-मस्ती में एक्ट्रेस ने खाया Fire Paan, हो गई ये हालत, देखें वीडियो

Nia Sharma Fire Paan निया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कर रही हैं जिसे देखकर कुछ सेकेंड के लिए तो आप भी डर जाएंगे।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 03:43 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 04:27 PM (IST)
मस्ती-मस्ती में एक्ट्रेस ने खाया Fire Paan, हो गई ये हालत, देखें वीडियो
मस्ती-मस्ती में एक्ट्रेस ने खाया Fire Paan, हो गई ये हालत, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फोटोज और वीडियो वो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल निया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कर रही हैं जिसे देखकर कुछ सेकेंड के लिए तो आप डर जाएंगे।

निया ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो इंदौर की एक पान शॉप में खड़ी हैं, और पान खा रही हैं। लेकिन ये पान कोई नॉर्मल पान नहीं बल्कि 'फायर पान' है। जब आप वीडियो देखेंगे तो उसमें साफ नजर आएगा कि पान वाला निया को एक पान बनाकर देता जिसमें से आग निकल रही है।

आग देखकर पहले तो निया भी काफी डर जाती हैं लेकिन फिर ‘खतरों के खिलाड़ी’ गर्ल हिम्मत कर के वो पान खा लेती हैं। जैसे ही वो पान निया के मुंह में जाता है उन्हें लगता है उनका मुंह जल गया और वोो बहुत डर जाती हैं। लेकिन उसके बाद वो कैमरे की तरफ देखती हैं और उन्हें भी हंसी आ जाती है। फिर वो अजीब सा मुंह बना लेती हैं। निया का ये वीडियो देखकर पहले तो आप भी डर जाएंगे, लेकिन फिर आपको भी हंसी आने लगेगी।

एक्ट्रेस ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। वीडियो को अबतक चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

Twist with the PAAN!! It’s 🔥 Paan!! #indore

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on Jul 10, 2019 at 11:15am PDT

बिग बॉस 10 विनर मनवीर ने किया मज़ेदार कमेंट
निया के इस वीडियो पर मनवीर ने काफी मज़ेदार कमेंट किया है। मनवीर ने लिखा, तेरे डरने का Style ग़ज़ब है। आपको बता दें कि मनवीर और निया ‘खतरों के खिलाड़ी’ में साथ नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें : Miss World Manushi Chhillar इन दिनों क्या कर रही हैं, तस्वीरों में देखिए

chat bot
आपका साथी