बॉयफ्रेंड के साथ करिश्मा कपूर तो बेबी बंप के साथ सोहा अली ख़ान, करीना के बर्थडे पार्टी से चुनिंदा तस्वीरें

नन्हें तैमूर के साथ मॉम करीना का यह पहला जन्मदिन यक़ीनन ख़ास है..जल्द ही करीना 'वीरे दी वेडिंग' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी!

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Sep 2017 09:51 AM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 07:45 AM (IST)
बॉयफ्रेंड के साथ करिश्मा कपूर तो बेबी बंप के साथ सोहा अली ख़ान, करीना के बर्थडे पार्टी से चुनिंदा तस्वीरें
बॉयफ्रेंड के साथ करिश्मा कपूर तो बेबी बंप के साथ सोहा अली ख़ान, करीना के बर्थडे पार्टी से चुनिंदा तस्वीरें

मुंबई। 21 सितंबर को बॉलीवुड की स्टाइलिश और चार्मिंग अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान का जन्मदिन होता है। इस साल करीना अपना 37 वां बर्थडे मना रही हैं। बहरहाल, इस मौके पर उनके घर पर एक शानदार पार्टी की गयी। जिसमें करीना के सभी ख़ास मित्र और परिजन शामिल हुए।

इस मौके पर करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर अपने बॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ एक बार फिर नज़र आयीं। हाल में ये दोनों कई बार साथ स्पॉट किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: इस किताब को पढ़ते हुए बबीता ने रखा बेटी का नाम, जानें बर्थडे गर्ल करीना कपूर ख़ान की कुछ रोचक बातें

हम सब जानते हैं कि सोहा अली ख़ान मां बनने वाली हैं। अपनी भाभी करीना कपूर ख़ान के बर्थडे को ख़ास बनाने के लिए सोहा भी अपने पति कुणाल खेमू के साथ पहुंची थीं।

मलाईका अरोरा ख़ान करीना के सबसे क्लोज़ दोस्तों में गिनी जाती हैं। मलाईका बॉलीवुड में होने वाली तमाम पार्टियों में अक्सर नज़र आती हैं। यहां भी वो पूरे रंग में नज़र आईं।

मलाईका अरोरा की छोटी बहन अमृता अरोरा भी करीना के गर्ल्स गैंग का हिस्सा हैं। अमृता भी करीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने अपने पति के साथ पहुंची।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर के करियर की जान हैं ये 6 फ़िल्में, इस फ़िल्म ने बदल दी थी इमेज

करण जौहर भी करीना के साथ एक स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं। करण ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी करीना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। करण भी इस पार्टी में बेहद चमक रहे थे।

ऊपर की तस्वीर में आप संजय कपूर, उनकी पत्नी महीप कपूर और सीमा ख़ान को एक साथ देख सकते हैं। यह तीनों भी करीना के करीबियों में शामिल हैं।

अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, नताशा पूनावाला और कपूर परिवार के कई सदस्य करीना के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

इन तस्वीरों से साफ़ है कि करीना के दोस्तों ने मिलकर उनके बर्थडे को ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 यह भी पढ़ें:  बर्थडे पर भी जिम जाना नहीं भूली करीना कपूर, जानें उनकी लाइफ़ की कुछ टर्निंगपॉइंट फ़िल्में

It's my best friends birthday ❤️❤️ hahaha stating the obvious 😜

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on Sep 21, 2017 at 11:45am PDT

बहरहाल, नन्हें तैमूर के साथ मॉम करीना का यह पहला जन्मदिन यक़ीनन ख़ास है। बता दें कि जल्द ही करीना 'वीरे दी वेडिंग' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी!

chat bot
आपका साथी