बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर ट्रोल हुए सैफ अली खान और करीना कपूर, लोग बोले- 'इनपर जुर्माना लगाया जाना चाहिए...'

करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ट्रोलर्स का सामना कर रहे हैं। हाल ही में यह स्टार कपल अपने बेटे जेह और तैमूर अली खान के साथ मुंबई में स्पॉट हुआ था। इस दौरान करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने मीडिया के सामने पोज दिए

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 10:19 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 10:19 AM (IST)
बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर ट्रोल हुए सैफ अली खान और करीना कपूर, लोग बोले- 'इनपर जुर्माना लगाया जाना चाहिए...'
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान, तस्वीर- Instagram: viralbhayani

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ट्रोलर्स का सामना कर रहे हैं। हाल ही में यह स्टार कपल अपने बेटे जेह और तैमूर अली खान के साथ मुंबई में स्पॉट हुआ था। इस दौरान करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने मीडिया के सामने पोज दिए, लेकिन वह अपनी एक गलती की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं। साथ ही इनको आलोचना भी झेलनी पड़ रही है।

दरअसल मुंबई में स्पॉट होते हुए करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने मुंह पर मास्क नहीं लगाया हुआ था। जिसके बाद से यह दोनों ट्रोल हो रहे हैं। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना कपूर खान और सैफ अली खान को मास्क न पहनने पर ट्रोल किया है। फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दोनों बेटे जेह और तैमूर अली खान के साथ नजर आए। इस वीडियो पर कमेंट कर बहुत से लोग इन करीना और सैफ को ट्रोल कर रहे हैं। saira_h1 नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपने मास्क क्यों नहीं पहना है।' d4darshi ने लिखा है, 'आपने मास्क क्यों नहीं पहना है ? उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

kundu9937 ने लिखा है, 'क्या आपके पास मास्क नहीं है ? चल रही महामारी नियम का पालन नहीं करने के लिए अधिकारी उनके खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाते ??? harshshankhla_9 ने लिखा, 'कोविड नहीं है क्या जो बिना मास्क घूम रहे हैं।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मास्क न पहनने पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान को ट्रोल किया है।

आपको बता दें कि सैफ और करीना को पहली बार अपने छोटे बेटे जेह के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया है। कई सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट ने सैफ और करीना के छोटे बेटे की पहली तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिनमें सैफ करीना के छोटे नवाब अपने पिता की गोद में नजर आ रहे हैं। जेह भी तैमूर की तरह ही बेहद क्यूट हैं। इन तस्वीरों को देख हर कोई जेह की तारीफ कर रहा है।

chat bot
आपका साथी