Kangana Ranaut Troll: 'फेक' खबर शेयर कर कंगना ने फेसबुक को कहा शुक्रिया, लोगों ने कर दिया ट्रोल

Kangana Ranaut Troll कंगना रनोट ने एक काल्पनिक न्यूज पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 03:08 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 04:15 PM (IST)
Kangana Ranaut Troll: 'फेक' खबर शेयर कर कंगना ने फेसबुक को कहा शुक्रिया, लोगों ने कर दिया ट्रोल
Kangana Ranaut Troll: 'फेक' खबर शेयर कर कंगना ने फेसबुक को कहा शुक्रिया, लोगों ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों शिवसेना पर लगातार हमला बोल रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट के जरिए शिवसेना पर कई आरोप लगा रही हैं। इतना ही एक्ट्रेस शिवसेना के खिलाफ बोल रहे अन्य लोगों का सपोर्ट भी कर रही हैं। इसी बीच, एक्ट्रेस ने एक खबर के लिंक को शेयर कर दिया, जो कोई खबर नहीं थी, बल्कि एक काल्पनिक आर्टिकल था। इसके बाद एक्ट्रेस को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।

दरअसल, एक्ट्रेस ने एक लिंक शेयर किया, जो काल्पनिक आर्टिकल पब्लिश करने वाली वेबसाइट का था, जहां व्यंग के तौर पर आर्टिकल लिखे जाते हैं। एक्ट्रेस ने इसे भी सही मानकर शेयर कर दिया, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।

क्या थी खबर?

दरअसल, कंगना की ओर से शेयर किए गए लिंक में फेसबुक को लेकर एक काल्पनिक व्यंग लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि फेसबुक ने एक फीचर शुरू किया है, जिसके माध्यम से आप 'शिवसेना के गुंडों से सुरक्षित' मार्क कर सकते हो। बता दें कि यह कोई न्यूज नहीं है, जबकि वेबसाइट की ओर से मजाक के तौर पर छापा गया व्यंग है। अब एक्ट्रेस ने सच मानते हुए शेयर कर दिया है और फेसबुक का शुक्रिया भी अदा किया है।

इस लिंक को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- 'शुक्रिया फेसबुक, लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी संरक्षित रहनी चाहिए, लोगों को कोविड-19 वायरस की तरह सोनिया सेना के गुंडों से सुरक्षित रहने की आवश्यकता है, इस पर विचार करने के लिए शुक्रिया। बहुत अच्छा।' इसके बाद कंगना ने अपने ट्वीट पर प्रतिक्रिया भी दी है।

इसके बाद से लोग लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस और शिवसेना आमने सामने हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई गई थीं, लेकिन दो दिन बाद ही एक्ट्रेस ने फिर से मनाली आने का फैसला कर लिया।  

chat bot
आपका साथी