देखिये काजोल की VIP 2 सेल्फी, काम के साथ मस्ती तो बनती है

पूरे 20 साल बाद काजोल ने तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख़ किया है, देखिये फ़िल्म VIP2 के सेट्स से काजोल की सेल्फी!

By ShikhasEdited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 10:30 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 11:22 AM (IST)
देखिये काजोल की VIP 2 सेल्फी, काम के साथ मस्ती तो बनती है
देखिये काजोल की VIP 2 सेल्फी, काम के साथ मस्ती तो बनती है

मुंबई। करण जौहर के साथ काजोल के झगड़े ने पिछले कुछ दिनों से उन्हें चर्चाओं में रखा हुआ था मगर, जहां करण इस बारे में खुल कर बात कर रहे थे वहीं काजोल ने इस पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

आपको बता दें कि काजोल इन दिनों अपने तमिल इंडस्ट्री में कमबैक की तैयारी में लगी हुई है। पूरे 20 साल बाद काजोल ने तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख़ किया है। फ़िल्म VIP2 में काजोल साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ दिखाई देंगी। इस फ़िल्म को डायरेक्ट कर रही है रजनीकांत की बेटी सौन्दर्य!

इसे भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन को चांदीवली स्टूडियो की याद आई पर चंदा बनी रेखा का नाम लिखना भूल गए

एक महीने पहले काजोल ने इस फ़िल्म की घोषणा की थी और इसके बाद इस फ़िल्म से जुडी कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थी। और कुछ समय पहले ही काजोल ने इस फ़िल्म के सेट्स से एक VIP सेल्फी अपने इन्स्टा अकाउंट पर शेयर की है जहां उनके साथ धनुष और सौंदर्य भी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा है, "All work and maybe a little play."

All work and maybe a little play ;)

A photo posted by Kajol Devgan (@kajol) on Jan 20, 2017 at 8:16pm PST

सही बात है, काम के साथ मस्ती तो बनती है! फ़िल्म की बात की जाए तो यह साल 2014 में बनी फिल्म VIP की सिक्वल है! फ़िल्म की रिलीज़ डेट अब तक तय नहीं हुई है मगर, यह फ़िल्म इसी साल रिलीज़ होगी!
chat bot
आपका साथी