जाह्ववी में दिखी श्रीदेवी की झलक, धड़क की शूटिंग शुरू

जाह्ववी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क 6 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 06:43 PM (IST)
जाह्ववी में दिखी श्रीदेवी की झलक, धड़क की शूटिंग शुरू
जाह्ववी में दिखी श्रीदेवी की झलक, धड़क की शूटिंग शुरू

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म धड़क के माध्यम से जाह्ववी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मां श्रीदेवी की अाकस्मिक मृत्यु के बाद दोनों बेटी जाह्ववी और खुशी गम में हैं। जब दुबई में श्रीदेवी नहीं रही तब जाह्ववी अपनी फिल्म धड़क को लेकर व्यस्त थीं। अब जाह्ववी ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हो सकता है कि इससे शायद वो अपनी दुख कुछ कम कर सकें। खास बात यह है कि, शूटिंग की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें जाह्ववी में श्रीदेवी की झलक को देखा जा सकता है।  

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों जाह्ववी और खुशी पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दुख के मौके पर बॉलीवुड ने बोनी कपूर परिवार को संभाला और साथ दिया। जाह्ववी ने शायद अपने दुख से उबरने के लिए काम में व्यस्त होने का रास्ता अपनाया है। चूंकि, अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग जाह्ववी ने शुरू कर दी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि, इस फिल्म की शूटिंग लोकेशन से जो तस्वीरें आई हैं उसमें जाह्ववी में श्रीदेवी की झलक देखी जा सकता है। तस्वीरों में जाह्ववी बिल्कुल श्रीदेवी की तरह नज़र आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें: नया गाना: ...और इस बाग़ी की आंखों में दिखा दिशा पटानी के लिए प्यार

फिल्म धड़क में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 'धड़क' मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिंदी में रीमेक है, जिसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से जान्हवी कपूर का बॉलीवुड में डेब्यू हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: ‘इस अजनबी हसीना से...’ शूजित सरकार का है पुराना नाता, जानिये क्या है वो

इस बारे में बताते हुए फिल्म से जुड़े एक सूत्र  ने कहा कि जैसा अनुमान लगाया जा रहा था कि जाह्ववी अब कुछ दिनों का ब्रेक लेंगी ऐसा न करते हुए उन्होंने सीधा शूट शुरू करना पसंद किया है और अब वह बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में कुछ दिनों तक रोमांटिक सीन को इस लोकेशन पर फिल्माएंगी। इसके चलते अब फिल्म दोबारा शूट होना शुरू हो गई है। फिल्म धड़क 6 जुलाई को रिलीज हो रही है।

chat bot
आपका साथी