विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिस अजनबी हसीना से... शूजित सरकार का है पुराना नाता आज जारी होगा उसका ट्रेलर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 09 Mar 2018 12:59 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 12:10 PM (IST)

ये फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज़ होगी और अगले हफ़्ते इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा।

जिस अजनबी हसीना से... शूजित सरकार का है पुराना नाता आज जारी होगा उसका ट्रेलर
जिस अजनबी हसीना से... शूजित सरकार का है पुराना नाता आज जारी होगा उसका ट्रेलर

मुंबई। वरुण धवन और एड गर्ल बनीता संधू की फिल्म अक्टूबर इन दिनों बेहद चर्चा में है। फिल्म को शूजित सरकार निर्देशित कर रहे हैं। बनीता भले ही बॉलीवुड के लिए नया चेहरा हो लेकिन उनका शूजित सरकार से पुराना कनेक्शन रहा है। वो फिल्म अक्टूबर से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं, जिसका ट्रेलर आज सोमवार को जारी किया जा रहा है l 

शूजित ने बनीता के साथ पहले एक एड फिल्म बनाई है। उस एड क्लिप में ‘एक अजनबी हसीना से’ गाने को लेकर बनीता के साथ शूजित ने शूटिंग की थी। उस एड में बनीता के एक्सप्रेशन ने बेहद कमाल दिखाया था। शूजित जब उस एड शूट के लिए बनीता से मिले थे तभी उन्होंने यह समझ लिया था कि ये लड़की आगे चल कर फिल्मों का हिस्सा बनेगी। शूजित कहते हैं “ सब लोग मेरे बनीता के साथ किये गए चुइंगम एड के बारे में तो जानते हैं लेकिन बनीता की एक तस्वीर ने मुझे ये एहसास दिलाया कि ये मेरी फिल्म की परफेक्ट कास्ट है। जब अक्टूबर के लिए वरुण धवन ने ओके बोल दिया तब शूजित, बनीता के पास गए और अक्टूबर की हीरोइन बनने का ऑफ़र दिया। लेखक जूही चतुर्वेदी और निर्माता रॉनी लाहिरी को भी बनीता ही इस रोल के लिए परफेक्ट लगीं।

शूजित बताते हैं कि बनीता ने फिल्म में जिस तरह की एक्टिंग की है ये उनके करियर के पहले पड़ाव पर ही मील का पत्थर साबित होगी। अक्टूबर एक रोमांटिक लेकिन थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज़ होगी और अगले हफ़्ते इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सलमान के पीछे पीछे इरफ़ान, अब चीन में 'हिंदी मीडियम'