जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने दी कोरोना को मात, पोस्ट शेयर कर की फैंस से मास्क पहनने की अपील

देश भर में बीते दिनों से कोरोना वायरस के केसिस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं मंगलवार को जान्हवी कपूर ने अपने और खुशी कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने अपने होम आइसोलेशन को भी पूरा कर लिया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 12 Jan 2022 12:45 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jan 2022 12:45 PM (IST)
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने दी कोरोना को मात, पोस्ट शेयर कर की फैंस से मास्क पहनने की अपील
Jhanvi Kapoor and Khushi Kapoor corona test negative.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश भर में बीते दिनों से कोरोना वायरस के केसिस तेजी से बढ़ रहे हैं। एक के बाद एक बॉलीवुड कलाकारों को कोरोना पॉजिटिव पाया जा रहा है। वहीं मंगलवार को जान्हवी कपूर ने अपने और छोटी बहन खुशी कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट साझा की थी।

इस पोस्ट को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। इस पोस्ट में जान्हवी ने अपने और खुशी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए लिखा, हैलो दोस्तों, मेरा और मेरी बहन का कोरोना टेस्ट बीती 3 जनवरी को पॉजिटिव आया था और हमने बीएमसी द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार होम आइसोलेशन को भी पूरा कर लिया है।

पहले दो दिन थे कठिन

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, पहले दो दिन बहुत कठिन थे और फिर हर दूसरे दिन हम दोनों बेहतर होते चले गए। इस वायरल से खुद को बचाने का एक मात्र तरीका है मास्क पहने और अपना टीकाकरण कराएं। अपना ख्याल रखे। बता दें कि हाल ही में जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में से एक फोटो में वो अपने मुंह में थर्मामीटर लगाएं तापमान चेक कर रही हैं। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद जान्हवी और खुशी कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी का पता चला था।

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में

बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।

ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। अभिनेता को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म रूही में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाया है

chat bot
आपका साथी