प्रकाश झा ने कहा, सीक्वल नहीं, ताजा कहानी है 'जय गंगाजल'

फिल्ममेकर प्रकाश झा इन दिनों अपनी फिल्म 'जय गंगाजल' को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि यह फिल्म साल 2003 में आई फिल्म 'गंगाजल' की सीक्वल है। मगर इससे परे प्रकाश झा का कहना है कि यह एक ताजा कहानी है, जो किसी भी मायने में सीक्वल नहीं है।

By Monika SharmaEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 07:03 AM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 07:14 AM (IST)
प्रकाश झा ने कहा, सीक्वल नहीं, ताजा कहानी है 'जय गंगाजल'

मुंबई। फिल्ममेकर प्रकाश झा इन दिनों अपनी फिल्म 'जय गंगाजल' को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि यह फिल्म साल 2003 में आई फिल्म 'गंगाजल' की सीक्वल है। मगर इससे परे प्रकाश झा का कहना है कि यह एक ताजा कहानी है, जो किसी भी मायने में सीक्वल नहीं है।

शिवसेना की धमकी के बाद पाक गजल गायक गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द

फिल्म का मुख्य चेहरा प्रियंका चोपड़ा हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होने वाली है। प्रकाश झा की ये फिल्म पुलिस, समाज और राजनितिज्ञों के ईर्द-गिर्द घूमती है।

प्रकाश झा ने कहा, 'यह एक सीक्वल नहीं है। वो एक फिल्म थी। जो वहां के वातावरण पर केंद्रित थी। मगर 'जय गंगाजल' की कहानी पुलिस-समाज और राजनीतिज्ञों पर आधारित है। मैं एक पुलिसमैन की कहानी बयां कर रहा हूं जो आज के समय के साथ तालमेल बैठाता है।'

उन्होंने बताया, 'सालों पहले अजय देवगन के द्वारा निभाया गया किरदार अलग था वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के द्वारा निभाया गया कैरेक्टर अलग है।'

फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है प्रकाश झा ने। प्रोड्यूसर हैं प्रकाश झा प्रोडक्शन और प्ले एंटरटेनमेंट। फिल्म में मानव कौल, राहुल भट्ट और मुरली शर्मा भी नजर आएंगे।

सरेआम ये किसे किस कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी!

chat bot
आपका साथी