यौन शोषण के आरोपों के बीच शहनाज़ गिल के पिता ने किए ये पोस्ट, क्या आरोपों से हो गए मुक्त?

बिग बॉस 13 फेम और फेमस पंजाबी सिंगर शहनाज़ कौर गिल के पिता संतोख सिंह ने ख़ुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 09:48 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 10:47 AM (IST)
यौन शोषण के आरोपों के बीच शहनाज़ गिल के पिता ने किए ये पोस्ट, क्या आरोपों से हो गए मुक्त?
यौन शोषण के आरोपों के बीच शहनाज़ गिल के पिता ने किए ये पोस्ट, क्या आरोपों से हो गए मुक्त?

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 13' फेम और फेमस पंजाबी सिंगर शहनाज़ कौर गिल के पिता संतोख सिंह ने ख़ुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं जिन पर उन्होंने लिखा है ‘सच्चाई की जीत हुई’। संतोख सिंह के कैप्शन से लग रहा है कि वो आरोप मुक्त हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस मामले पर ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

संतोख सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो दिन पहले एक सेल्फी शेयर की जिसमें वो विक्ट्री साइन दिखाते नज़र आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘थोड़ा टाइम लगा लेकिन सच्चाई की जीत हुई’। इसके बाद कल यानी 8 जून को संतोख सिंह ने अपने दोस्त लकी संधू के साथ सेल्फी शेयर की। इस फोटो पर संतोख ने लिखा, 'ये है मेरा दोस्त लकी संधू'। लकी संधू वही शख्स है जिससे मिलने लड़की संतोख सिंह के घर आई थी। आरोप के मुताबिक इसके बाद संतोख लड़की को कार में बैठाकर ले गए थे और उसके दुष्कर्म किया।

तीसरी तस्वीर में संतोख सिंह अपनी पत्नी के साथ नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए संतोख सिंह ने लिखा, ‘जिनको मेरे ऊपर विश्वास था कि मैं निर्दोष हूं.. उनका थैंक्यू’।

 

View this post on Instagram

Thoda time Laga lekin sichai Ki Jeet Hui thank you guys

A post shared by SANTOKH SINGH SUKH (@santokhsukh1) on Jun 6, 2020 at 6:51am PDT

 

View this post on Instagram

Yah Mera friend lucky Sandhu hai

A post shared by SANTOKH SINGH SUKH (@santokhsukh1) on Jun 7, 2020 at 2:52am PDT

 

View this post on Instagram

Jinko mere upar Vishwas tha Ke Main Nirdosh Hoon Unka thank you

A post shared by SANTOKH SINGH SUKH (@santokhsukh1) on Jun 8, 2020 at 6:28am PDT

संतोख सिंह  पर क्या था आरोप :

कुछ दिन पहले एक लड़की ने संतोख सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। लड़की का आरोप था कि संतोख सिंह ने बंदूक की नोंक पर उसका शोषण किया और फिर किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। लड़की का कहना था कि जब वो अपने प्रेमी लकी संधू से मिलने संतोख सिंह  के घर गई तो संतोख सिंह ने उनके लकी से मिलने ले जाने के बहाने कार में बैठा लिया और फिर एक ब्रिज के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

chat bot
आपका साथी