शादी के बाद क्या एक साथ फ़िल्म में दिखेंगे दीपवीर, जानिये क्या कहना है रणवीर का

रणवीर ने कहा इन दिनों दीपिका मुझे कॉल करती हैं और मुझसे पूछती हैं कि तुम घर कब आ रहे हो, खाने में क्या खाओगे, शादी करनी ही चाहिए।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 10:37 AM (IST)
शादी के बाद क्या एक साथ फ़िल्म में दिखेंगे दीपवीर, जानिये क्या कहना है रणवीर का
शादी के बाद क्या एक साथ फ़िल्म में दिखेंगे दीपवीर, जानिये क्या कहना है रणवीर का

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में शादी की है और अब वह पति पत्नी हैं। दोनों ही अपनी शादी से बेहद खुश हैं। रणवीर तो पत्नी दीपिका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में जब हमने यह जानने की कोशिश की कि क्या शादी के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल और अजय देवगन ने जैसे शादी के बाद साथ में फ़िल्में करनी कम कर दी हैं, तो क्या दीपिका और रणवीर भी साथ में फ़िल्में करना कम कर देंगे?

रणवीर ने अपनी बात बिल्कुल स्पष्ट तरीके से रखते हुए कहते हैं कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। रणवीर ने कहा कि हर इंसान अलग अलग होता है और उनके फैसले भी अलग अलग होते हैं। रणवीर ने कहा है कि वह दोनों हमेशा ही अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो साथ जरूर आना चाहेंगे। उन्हें ऐसा लगता है कि लोग उन्हें जोड़ी में देखना पसंद करते हैं। चूंकि दोनों की अब तक साथ तीन फ़िल्में अाई है और तीनों ही फ़िल्में कामयाब रही हैं इसलिए अगर अच्छी फ़िल्म मिलेगी तो मैं जरूर काम करता रहूंगा।

यह भी पढ़ें: 'ज़ीरो' देखकर मलाला ने शाह रुख़ को भेजा वीडियो संदेश, बॉलीवुड सेलेब्स भी बउआ पर फ़िदा

बता दें कि दोनों ने ही फ़िल्म 'गोलियों की रास लीला: राम लीला' में सबसे पहले साथ काम किया था। बाद में दोनों 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' का हिस्सा बने और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वहीं रणवीर ने आगे कहा है कि दीपिका उनका बेहद ख्याल रखती हैं। वह बेहद सिम्पल हैं और दोनों के खयाल एक दूसरे से बेहद मिलते हैं। अभी वह दीपिका से काफी कुछ सीखना चाहते हैं और वह एक अच्छे हसबैंड बनने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: तो ये है निकयंका का अगला कदम, हनीमून, फ़िल्में और फिर हॉलीवुड रिसेप्शन

रणवीर ने कहा कि वह इस पल को खूब जी रहे हैं और अपने गृहस्थ जीवन में बेहद खुश हैं। इतनी अच्छी और सुपरस्टार होने के बावजूद वह घर पर बिल्कुल सामान्य रहती हैं। इन दिनों वह कॉल करती हैं और मुझसे पूछती हैं कि तुम घर कब आ रहे हो, खाने में क्या खाओगे। रणवीर कहते हैं कि वह सारे यंगस्टर्स को कहना चाहेंगे कि शादी सेलिब्रेशन हैं और शादी जरूर करनी चाहिए। रणवीर अपनी आने वाली फ़िल्म 'सिम्बा' के बारे में कहते हैं कि 'सिम्बा' क्वालिटी मसाला फ़िल्म है और उन्हें लगता है कि दर्शकों को यह फ़िल्म एंटरटेन करेंगी। उनकी फ़िल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

chat bot
आपका साथी