Irrfan Khan की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए फैंस, दिग्गज अभिनेता को इस तरह कर रहे हैं याद

बीते साल आज ही के दिन बॉलीवुड ने अपना टैलेंटेड और चमकता हुआ सितारा हो दिया था। इरफान खान के इंतकाल की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के आगे वह जिंदगी की जंग हार गए थे।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 09:15 AM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 09:15 AM (IST)
Irrfan Khan की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए फैंस, दिग्गज अभिनेता को इस तरह कर रहे हैं याद
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान, Instagram : irrfan

नई दिल्ली, जेएनएन। बीते साल आज ही के दिन बॉलीवुड ने अपना टैलेंटेड और चमकता हुआ सितारा हो दिया था। इरफान खान के इंतकाल की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के आगे वह जिंदगी की जंग हार गए थे। इरफान खान के निधन से करीबियों और फैंस के बीच शोक का माहौल था। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है। ऐसे में एक बार फिर से इरफान खान के फैंस ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स और इरफान खान के फैंस ने उनकी तस्वीरें साझा कर उन्हें याद किया है। Aishwarya Gaurav नाम के ट्विटर हैंडल ने दिग्गज अभिनेता को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए लिखा, 'दिग्गज , आपको याद किया जा रहा है, #IrrfanKhan।' वहीं Ashutosh ने ट्विटर पर लिखा है, 'द लेजेंड .... एक प्रेरणा के रूप में हमेशा आपको याद करते हैं सर। आपके योगदान को कभी नहीं भूलते।'

Legend,you are being missed.#IrrfanKhan

— Aishwarya Gaurav (@AishwaryaGaura4) April 29, 2021

#IrrfanKhan The LEGEND ❤️

Always remember you sir, as a Inspiration. Never forget your contribution 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/LNgVsx0xDg— ੴॐAshutosh ॐੴ (@kingashu_786) April 29, 2021

Gaurav Chaudhary इरफान खान को याद करते हुए ट्विटर पर लिखते हैं, '#IrrfanKhan साहब! अब भी व्यक्तिगत नुकसान महसूस करते हैं। देश के प्रति उनके विचार और उनकी अभिनय शैली ने मेरे दिल को छू लिया था।' Abir Banerjee ने लिखा है, 'दुनिया आपको आज और रोज याद करती है। आप हमेशा हमारे दिल में हैं।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इरफान खान को उनकी पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है।

#IrrfanKhan Sahab! 🖤

Still feel like personal loss.

His views towards nation and his acting style touched my heart.— Gaurav Chaudhary (@Gaurav_drgkc) April 29, 2021

The world remembers you today and everyday. Always in our hearts💜 #IrrfanKhan pic.twitter.com/86pykjX3lr— Abir Banerjee (@Themistletoeguy) April 29, 2021

Until last year i never knew that an actor’s death could affect me in the slightest way possible but demise of @irrfank still hurts! The legend with most magical eyes, you’ll be missed forever #IrrfanKhan #IrrfanForever— Entrepreneur BaBa © (@amankartikeya) April 29, 2021

Times goes on and unacceptable that it has completed one year #IrrfanKhan pic.twitter.com/UFbyiI5Zbg— Samir Khan (@samirkh75387729) April 29, 2021

इरफान खान ने जब बीते साल 29 अप्रैल को आखिरी सांस ली तो पूरे देश में शोक का माहौल बन गया। हर किसी ने हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज अभिनेता को अपने अंदाज में याद किया और श्रद्धाजंलि दी। इरफान खान ने अपने अभिनय का दम केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दिखाया था। इरफान खान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

वह काफी समय न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। हालांकि इरफान खान ने इसका इलाज भी करवाया था। जिंदादिल इरफान जिंदगी के आखिरी लम्हे तक लड़ते रहे। वह आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। अपनी बीमारी के चलते इरफान खान इस फिल्म का प्रोमोशन नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर से पहले अपने फैंस को ऐसा खास संदेश दिया था, जिसे उनके फैंस आज भी याद करते हैं। 

chat bot
आपका साथी