Malaika Arjun Photos: देखें कितना आलीशान है अमृता अरोड़ा का घर, जहां वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपना रिलेशन पब्लिक किया है उसके बाद से दोनों अक्सर साथ में एंजॉय करते नज़र आते हैं। इन दिनों अर्जुन और मलाइका गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 08:11 AM (IST)
Malaika Arjun Photos: देखें कितना आलीशान है अमृता अरोड़ा का घर, जहां वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
Photo Credit - Malaika and arjun Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपना रिलेशन पब्लिक किया है उसके बाद से दोनों अक्सर साथ में एंजॉय करते नज़र आते हैं। इन दिनों अर्जुन और मलाइका गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दोनों फिलहाल गोवा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक के आलीशान बंगले पर क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमृता के विला की फोटोज़ शेयर की हैं जो देखने लायक हैं। इन फोटोज़ में साफ नज़र आ रहा है कि अमृता का विला कितना खूबसूरत है।

हर फोटो में अर्जुन एक अलग पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब आपका वापस जाने का मन ना करे...आपने कितना खूबसूरत घर बनाया है अमृता अरोड़ा और शकील लदाक। गोवा में इससे बेहतर कोई हॉलिडे होम नहीं हो सकता’। अर्जुन की इन फोटोज़ पर मलाइका और अमृता ने भी कमेंट किया है। वहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियोज़ शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस स्वीमिंग पूल में उतरती दिख रही हैं। देखें तस्वीरें।


 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मलाइका और अर्जुन धर्माशाला भी साथ घूमने गए थे। इस ट्रिप में उनके साथ करीना कपूर ख़ान, तैमूर अली ख़ान और सैफ अली ख़ान भी थे। धर्मशाला से वापस आकर मलाइका ने अर्जुन के साथ एक फोटो शेयर की थी जो काफी वायरल भी हुई थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

हाल ही में मलाइका ने ये खुलासा किया था कि जब अर्जुन और वो कोविड 19 पॉजिटिव हुए थे तब भी दोनों साथ ही थे। दरअसल, एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया कि वो किस अभिनेता के साथ वह क्वारंटाइन में रहना चाहती हैं, इसपर मलाइका ने कहा था कि वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरेंटाइन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार है। वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरेंटाइन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार हैl

chat bot
आपका साथी