Kareena Kapoor Khan के बेटे Taimur ने चलाई साइकिल, लग रहे हैं क्यूट, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

Kareena Kapoor Khan के बेटे Taimur Ali Khan की लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। देखिए नई तस्वीरें -

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 02:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 02:56 PM (IST)
Kareena Kapoor Khan के बेटे Taimur ने चलाई साइकिल, लग रहे हैं क्यूट, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें
Kareena Kapoor Khan के बेटे Taimur ने चलाई साइकिल, लग रहे हैं क्यूट, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें जब भी सोशल मीडिया पर आती हैं तो वायरल होने लगती हैं। तैमूर हैं ही इतने क्यूट। तैमूर की इन दिनों ज्यादातर एक्टिविटी वाली तस्वीरें सामने आती हैं। खास तौर पर जब वे स्कूल से आ रहे होते हैं या फिर खेल रहे होते हैं। हाल ही में उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

जी हां लगता है तैमूर अली खान साइकिल चलाना सीख गए हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि तस्वीरें कह रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर साइकिल चला रहे हैं। 

तैमूर की इन तस्वीरों में वे हमेशा की तरह क्यूट नजर आ रहे हैं। तैमूर की साइकिल का कलर रेड है जिसकी सवारी कर वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

तस्वीर को अगर ध्यान से देखेंगे तो पता चलता है कि तैमूर की हेयरस्टाइल भी शानदार हो गई है। उनके बड़े बाल काफी अच्छे लग रहे हैं। 

तैमूर पूरी तरह से स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं। मानो वे पूरी तैयारी से मैदान पर उतरे। 

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर भाग रहे हैं। उनके चेहरे पर बेहद खुशी है। 

आपको बता दें कि तैमूर वो स्टारकिड हैं जिनकी तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लोग भी उनकी नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं। यही कारण है कि वे इतनी कम उम्र में पॉपुलर हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 8: 100 करोड़ के बाद ऐसी है रफ्तार, वीकेंड में 150 करोड़ पार की तैयारी

यह भी पढ़ें: Batla House Box Office Collection Day 8: John Abraham और Mrinal Thakur की ऐसी है चाल

chat bot
आपका साथी