Brahmaastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नागार्जुन ने पूरी की शूटिंग, 5 भाषाओं में होगी रिलीज़

ब्रह्मास्त्र के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग के दौरान सेट पर तगड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया है ताकि फ़िल्म ले जुड़ी जानकारियां लीक ना हो सकें। फ़िल्म की शूटिंग जल्द पूरी होने वाली है। फ़िल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 12:00 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 12:00 PM (IST)
Brahmaastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नागार्जुन ने पूरी की शूटिंग, 5 भाषाओं में होगी रिलीज़
रणबीर कपूर, नागार्जुन, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल जिन फ़िल्मों का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, उनमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र भी शामिल है। इस सुपरहीरो फ़िल्म की शूटिंग फ़िलहाल मुंबई में चल रही है। फ़िल्म में दक्षिण भारत के सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। नागार्जुन ने सोशल मीडिया के ज़रिए इत्तला दी कि उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी कर रही है। 

नागार्जुन ने शूटिंग की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो रणबीर, आलिया और अयान के साथ नज़र आ रहे हैं। नागार्जुन ने इसके साथ लिखा- ब्रह्मास्त्र में मेरा काम पूरा हो गया है। बेहतरीन कलाकार रणबीर और आलिया के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। अयान मुखर्जी ने जो संसार रचा है, वो आप तक पहुंचने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।  

And it's a wrap for me on #Brahmāstra . Such an amazing experience it has been with our stellar performers #Ranbir and @Aliaa08. Can't wait for you guys to witness the outstanding world #AyanMukerji has created.#TheBigIndianMovie #Brahmastra pic.twitter.com/CvKBAVphnt

— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) February 16, 2021

फ़िल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ब्रह्मास्त्र के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग के दौरान सेट पर तगड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया है, ताकि फ़िल्म ले जुड़ी जानकारियां लीक ना हो सकें। फ़िल्म की शूटिंग जल्द पूरी होने वाली है। ब्रह्मास्त्र हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। 

2020 में कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री काफ़ी प्रभावित हुई थी। लॉकडाउन की वजह से तमाम फ़िल्मों की शूटिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते फ़िल्मों की रिलीज़ भी विलम्बित हुईं। ब्रह्मास्त्र पहले 2020 में क्रिसमस पर रिलीज़ होने की ख़बरें आयी थीं। फ़िल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। इसका एलान 2017 में किया गया था। ब्रह्मास्त्र एक ट्रिलॉजी है और निर्देशक अयान मुखर्जी की सबसे महत्वाकांक्षी फ़िल्म है। फ़िल्म  शूटिंग बुल्गारिया में शुरू हुई थी। इसके बाद लंदन, न्यूयॉर्क, एडिनबर्ग और वाराणसी में हुई। 

chat bot
आपका साथी