Jai Jai Shiv Shankar WAR Movie Song: डांस फ्लोर पर एकसाथ आग लगाएंगे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ

Jai Jai Shiv Shankar WAR Movie Song बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर’ का दूसरा शनिवार यानी 21 सिंतबर को रिलीज होने वाला है। Photo- YRF Twitter

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 01:58 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 03:01 PM (IST)
Jai Jai Shiv Shankar WAR Movie Song: डांस फ्लोर पर एकसाथ आग लगाएंगे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ
Jai Jai Shiv Shankar WAR Movie Song: डांस फ्लोर पर एकसाथ आग लगाएंगे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ का दूसरा गाना शनिवार को यानी 21 सिंतबर को रिलीज होने वाला है। गाने के बोल होंगे 'जय जय शिव शंकर'। वैसे टाइगर और ऋतिक के बीच कई बाते हैं जो कॉमन हैं। जैसे, दोनों की फिट बॉडी, दोनों एक्शन हीरो और दोनों ही बेहतरीन डांसर। टाइगर इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं कि वो ऋतिक के बहुत बड़े फैन हैं। ऐसे में फिल्म का इंतजार तो फैंस को है ही, लेकिन दोनों को साथ थिरकते देखना भी मज़ेदार होने वाला है।

गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, पोस्टर के साथ ही गाने के बोल और रिलीज डेट की भी जानकारी दी गई है। यशराज बैनर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए साथ में आ रहे हैं। टीम ऋतिक और टीम टाइगर तैयार हो जाइए 'जय जय शिव शंकर' के साथ झूमने के लिए। इस पोस्टर में दोनों स्टार्स होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। पोस्टर से लग रहा है कि गाना काफी मज़ेदार होने वाला है।

.@iHrithik & @iTIGERSHROFF are coming together to set the dance floor on fire! #TeamHrithik & #TeamTiger gear up to celebrate with #JaiJaiShivshankar SONG TOMORROW 😎🕺🏻@Vaaniofficial @VishalDadlani @ShekharRavjiani @Benny_Dayal #Kumaar @BoscoMartis @csgonsalves #SiddharthAnand pic.twitter.com/knHJZVaQQH

— Yash Raj Films (@yrf) September 20, 2019

इससे पहले फिल्म का डांसिंग सॉन्ग 'घुंघरू' रिलीज किया जा चुका है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। इस गाने में ऋतिक और वाणी पार्टी करते नजर आ रहे हैं। गाने में कुछ बोल एक पुराने गाने ‘घुंघरू टूट गए’ से लिए गए हैं। लेकिन म्यूजिक एक दम नया है। गाने की शुरुआत में वाणी अपनी बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं ऋतिक भी इस गाने में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री भी जबरदस्त है। गाने अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। वहीं म्यूजिक विशाल- शेखर ने दिया है। इस फिल्म में ऋतिक नेगेटिव रोल में नजर आएंगे वहीं टाइगर उनके शिष्य की भूमिका में दिखेंगे। ऋतिक और टाइगर के अलावा फिल्म में वाणी कपूर भी लीड रोल में होंगी। हालांकी उनका किरदार क्या होगा इस पर से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है। 'वॉर' यशराज बैनर की महत्वाकांक्षी फ़िल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्धार्थ इससे पहले ऋतिक और कटरीना को लेकर बैंग बैंग बना चुके हैं, जो काफ़ी सफल रही थी। 'वॉर' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी