Pics: मिलिए, 'कृष' की सुपरमॉम से, कर दिया ऐसा काम कि रितिक को है नाज़

रितिक की मॉम की हिम्मत को दाद देनी होगी। ऐसा जज़्बा कम ही लोग दिखा पाते हैं। ख़ासकर, जब उम्र सीनियर सिटीज़न कहलाने वाली हो।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 07:21 AM (IST)
Pics: मिलिए, 'कृष' की सुपरमॉम से, कर दिया ऐसा काम कि रितिक को है नाज़
Pics: मिलिए, 'कृष' की सुपरमॉम से, कर दिया ऐसा काम कि रितिक को है नाज़

मुंबई। रितिक रोशन की मॉम पिंकी रोशन ने 63 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिया है कि वो उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे। रितिक को अपनी मॉम पर गर्व है।

रितिक को आपने फ़िल्मों में स्टंट करते हुए देखा होगा। स्टंट करते हुए उन्हें डर लगता होगा, मगर डर से आगे निकलकर जीतने की इच्छा कुछ भी करवा देती है। कुछ ऐसा कारनामा रियल लाइफ़ में उनकी मॉम ने किया है। दरअसल, पिंकी एक्वाफोबिक हैं। यानि उन्हें पानी में जाने से डर लगता है। अपने इस डर को जीतने के लिए पिंकी ने सी डाइविंग की। रितिक ने उनकी डाइविंग के दौरान की तस्वीरें ट्वीटर पर पोस्ट की हैं और लिखा है- पानी से डरने के 63 साल। कभी नहीं तैरीं। आज वो इंडियन ओशन की गहराइयों में नाव से कूद पड़ीं। अब वो डर के बिना उड़ रही हैं। मम्मी आप पर गर्व है। 

ये भी पढे़ं: कपिल शर्मा शो की सेंचुरी पूरी, कपिल की कप्तानी पर किसी ने नहीं ठोकी ताली

63yrs of water phobia.Never swam. 2day she jumps off a boat in2 d deep Indian ocean. Here she is flying beyond d fear. So proud of u mama! pic.twitter.com/PzEiERQTwO

— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 23, 2017

वाकई, रितिक की मॉम की हिम्मत को दाद देनी होगी। ऐसा जज़्बा कम ही लोग दिखा पाते हैं। ख़ासकर, जब उम्र सीनियर सिटीज़न कहलाने वाली हो।

chat bot
आपका साथी