...तो ये प्रोग्राम है आज बर्थडे बॉय रितिक रोशन का...गुड है!

साल 2016 में एक तरफ जहां उनकी फ़िल्म ' मोहेंजोदारो' बॉक्स ऑफिस के काबिल न बन सकी तो वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत के साथ उनके पूर्व प्रेम प्रसंग...

By Hirendra JEdited By: Publish:Tue, 10 Jan 2017 10:21 AM (IST) Updated:Tue, 10 Jan 2017 10:30 AM (IST)
...तो ये प्रोग्राम है आज बर्थडे बॉय रितिक रोशन का...गुड है!

मुंबई। आज रितिक रोशन का जन्मदिन है। वे इस दस जनवरी को अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर आज रितिक कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं अपना दिन? तो हम आपको बता दें कि आज वे कोई काम नहीं करने वाले। बल्कि, सारा दिन फॅमिली और बच्चों के साथ गुज़ारने वाले हैं।

साल 2016 रितिक के लिए कुछ खास नहीं रहा। एक तरफ जहां उनकी फ़िल्म ' मोहेंजोदारो' बॉक्स ऑफिस के काबिल न बन सकी तो वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत के साथ उनके पूर्व प्रेम प्रसंग और विवाद सुर्खियां बटोरते रहे। पर, इस साल वो काफी पॉजिटिव लग रहे हैं। उन्होंने कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया है जिसमें आप उनकी निराशा देख सकें। पिछले काफी समय से 'काबिल' के प्रोमोशन में व्यस्त रितिक ने आज अपने जन्मदिन पर छुट्टी ले ली है। वो आज का अपना सारा समय परिवार और बच्चों के साथ बीताने वाले हैं। अब 'परिवार' में उनकी तलाकशुदा पत्नी सुजैन ख़ान होंगी या नहीं यह तो उन्होंने नहीं बताया। लेकिन, हाल ही में तलाक़ के बाद भी रितिक एक्स वाइफ सुजैन और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाते दिखाई दिए थे।

इसे भी पढ़ें: कोर्ट ने फिर कहा 'सलमान ख़ान हाज़िर हों!'

इसके अलावा यह भी ख़बर है कि फॅमिली और बच्चों के अलावा आज रितिक 'काबिल' की टीम के साथ भी एक पार्टी करने वाले हैं। उनकी यह फ़िल्म 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है, इसी दिन शाह रुख़ की 'रईस' भी प्रदर्शित होने वाली है।

chat bot
आपका साथी