Race 3 में ऐसा क्या होगा जो रेमो पर गर्व करेंगे अब्बास मस्तान

रेस 3 में सलमान खान के अलावा, अनिल कपूर, रेमो डिसूजा, सकीब सलीम, डेजी शाह, बॉबी देओल और जैकलीन फर्नांडीस भी होंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 08 Dec 2017 04:22 PM (IST) Updated:Fri, 08 Dec 2017 04:22 PM (IST)
Race 3 में ऐसा क्या होगा जो रेमो पर गर्व करेंगे अब्बास मस्तान
Race 3 में ऐसा क्या होगा जो रेमो पर गर्व करेंगे अब्बास मस्तान

मुंबई। फिल्म रेस 3 को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि इससे पहले की दो रेस फिल्में अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट की थीं, जिसमें उनको काफ़ी पसंद किया गया। रेमो का कहना है कि उन्हें आशा है अब्बास मस्तान को रेस 3 देखकर गर्व महसूस होगा।

फिल्म रेस सीरिज़ काफ़ी पॉपुलर है, जिसके तीसरे पार्ट को लेकर काफ़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। रेस 3 को डायरेक्ट कर रहे रेमा का कहना है कि, वो आशा करते हैं इस पॉपुलर फ्रैंचाइज के साथ वो जस्टिस कर पाएंगे। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि, अब्बास-मस्तान सुपर गुड डायरेक्टर्स हैं और मैंने हमेशा उनकी फिल्मों को देखा है। वे थ्रिलर- सस्पेंस फिल्मों के मास्टर्स हैं। रेस 3, पहले के दोनों भागों से अलग है लेकिन मुझे इस बात की ख़ुशी है कि, मुझे इसे डायरेक्ट करने का मौका मिल रहा है। मैं आशा करता हूं कि अब्बास मस्तान को मेरे काम पर गर्व महसूस होगा। आगे रेमो ने कहा कि फिल्म में सलमान खान भी हैं। एक बिग स्टार के होने से फ्रैंचाइज की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ती है। इसलिए सलमान खान के रेस 3 में होने से इस फिल्म को फ़ायदा होगा।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से आप सीधे पूछ सकते हैं सवाल, Google ने बनाया नया फ़ीचर

रेस 3 में सलमान खान के अलावा, अनिल कपूर, रेमो डिसूजा, सकीब सलीम, डेजी शाह, बॉबी देओल और जैकलीन फर्नांडीस भी होंगे। रेस 3 अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। बता दें कि, सलमान ने हाल ही में ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें अनिल कपूर नज़र आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी दी थी कि, रेस 3 की स्टारकास्ट में अनिल का नाम भी शामिल हो चुका है। 

chat bot
आपका साथी