Holi Song 2023: अरविंद अकेला कल्लू होली सॉन्ग 'होली में मजनुआ जीजा जी से लड़ल' रिलीज, नीतू यादव ने दिखाया स्वैग

Bhojpuri Holi Song 2023 भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया होली सॉन्ग इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। गाने में नीतू यादव भी रंग जमा रही है और इन दोनों की जुगलबंदी लोगों को पसंद आ रही है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2023 03:30 PM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2023 03:30 PM (IST)
Holi Song 2023: अरविंद अकेला कल्लू होली सॉन्ग 'होली में मजनुआ जीजा जी से लड़ल' रिलीज, नीतू यादव ने दिखाया स्वैग
Holi Song 2023, Arvind Akela Kallu new Holi Song Holi Me Majnua Jija Ji Se

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Holi Song 2023: फाल्गुन महीने के समय पूरे देश में होली का उमंग देखने को मिलता है। वहीं बिहार-यूपी में भी लोग होली के रंग में सराबोर हो जाते हैं। ऐसे में बिहार की होली भाजपुरी गानों के बिना अधूरी लगती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने होली के त्यौहार से पहले ही होली के गाने रिलीज करना शुरू कर दिया है। तो भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी कहां पीछे रहने वाले हैं।

आ गया होली का नया गीत

अरविंद अकेला कल्लू के धड़ाधड़ भोजपुरी होली गाना रिलीज हो रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से कल्लू का नया होली गाना 'होली में मजनुआ जीजा जी से लड़ल' रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस, कल्लू के इस गाने सर्च कर करके देख रहे हैं। गाने के वीडियो में कल्लू के साथ एक्ट्रेस नीतू यादव को देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। बता दें कि कल्लू के होली गीत का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

कल्लू और नीतू ने उड़ाया गर्दा

'होली में मजनुआ जीजा जी से लड़ल' में नीतू कहती है कि आइल बाड़े पहिला बेर जीजा ससुरारी...एक बेर धईला खातिर अकवारी...एक जिद्द प ऊ ता आड़ल बा...रंग डलला खातिर युध्य बढ़ल बा...मजनुआ जीजा जी संग लड़ल बा...देखि लाल भईल गाल प बिगड़ल बा...मजनुआ जीजा जी संग लड़ल बा...।

इसमें नीतू यादव की परफॉर्म एक दम हटकर है। उन्होंने गाने में अपनी बेहद ही खास अंदाज में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। सॉन्ग की सुंदरत को ध्यान में रखकर लोकेशन का चयन किया गया है। गाने में नीतू और कल्लू की दोनों ने कमाल ही कर दिया है।

वायरल हुआ 'मजनुआ जीजा जी से लड़ल'

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग 'होली में मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इसको छोटन छाया ने लिखा है, वही इनका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। इस गाने के निर्देशक रवि पंडित हैं। गाने के कोरियोग्राफ विशाल गुप्ता ने किया है। इसके एडिटर दीपक पंडित, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा, लोकल प्रोडक्शन पंकज सोनी, प्रोडक्शन किरन म्यूजिक एंटरटेनमेंट (आशु बाबा) ने किया हैं। 

ये भी पढ़ें

Lock Upp 2: रिलीज से पहले ही लीक हो गया कंगना के लॉक अप 2 का फॉर्मेट, इस बार एक नहीं बल्कि होंगे दो जेलर

Zeenat Aman: राज कपूर के साथ अफेयर पर जीनत अमान ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- देव आनंद को ऐसा लगता था

chat bot
आपका साथी