First Look: पिंक के बाद अब इस फ़िल्म से अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगी कीर्ति कुल्हैरी

पुलिस कस्टडी में, चेहरे पर चोट के निशान... बहुत इंटेंस है फ़िल्म इंदु सरकार से कीर्ति कुल्हैरी का यह लुक

By ShikhasEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 06:01 PM (IST)
First Look: पिंक के बाद अब इस फ़िल्म से अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगी कीर्ति कुल्हैरी
First Look: पिंक के बाद अब इस फ़िल्म से अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगी कीर्ति कुल्हैरी

मुंबई। अमिताभ बच्चन की फ़िल्म पिंक ने महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय पर बहुत से मुद्दे उठाए, लोगों ने, क्रिटिक्स ने इस फ़िल्म को बहुत सराहा, ख़ास कर इस फ़िल्म की अभिनेत्रियों को जिनमें से एक हैं कीर्ति कुल्हैरी जो मधुर भंडारकर की अगली फ़िल्म इंदु सरकार में नज़र आने वाली है। इंदु सरकार का फर्स्ट लुक हाल ही में रिविल हुआ है।

मधुर ने खुद कीर्ति की यें तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं और कीर्ति को उनके काम के लिए धन्यवाद भी कहा है। यह कहानी 1975 से लेकर 1977 के बीच हुए इमरजेंसी घोषणा के समय की है। इस फ़िल्म में कीर्ति एक कवियित्री का किरदार निभा रही हैं जों देश की व्यवस्था को लेकर विद्रोह करती है।

इसे भी पढ़ें- 'नाम शबाना' के बाद इन चार किरदारों पर आएंगी चार अलग-अलग फ़िल्में 

तस्वीरों में कीर्ति के चेहरे पर चोट के निशान है और वो पुलिस कस्टडी में है। कीर्ति की बेहतरीन एक्टिंग का नमूना आपको सामने आई इन तस्वीरों में साफ़ दिखाई दे देगा। मधुर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह फ़िल्म इस साल जून या जुलाई तक रिलीज़ होगी। इंदु सरकार में कीर्ति के साथ नील नितिन मुकेश भी हैं जो संजय गांधी का किरदार निभाएंगे।

#1stlook of #InduSarkar. Thank you to @kulharikirti for working so hard for my character & getting it so vibrantly alive on screen.🙏 pic.twitter.com/NJiaChcAHV— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) March 27, 2017

chat bot
आपका साथी